{"_id":"5b462da74f1c1b18308b598d","slug":"easy-best-offer-to-buy-flats-in-noida-greno","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर खरीदने वालों को मिली राहत, रजिस्ट्री कराने के लिए देने होंगे कम पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर खरीदने वालों को मिली राहत, रजिस्ट्री कराने के लिए देने होंगे कम पैसे
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
Updated Wed, 11 Jul 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेनो के लाखों फ्लैट खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रुप हाउसिंग के तहत फ्लैटों की रजिस्ट्री में पांच कॉमन सुविधाओं पर लगने वाले सरचार्ज में 9 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव दिया गया है। अगर ऐसा होता है तो फ्लैट खरीदारों को रजिस्ट्री में कम पैसे देने होंगे यानी उनकी पहले के मुताबिक कुल स्टांप ड्यूटी घट जाएगी।
विज्ञापन
डीएम बीएन सिंह ने बताया कि फ्लैट खरीदारों को ध्यान में रखते हुए सेल डीड पर ध्यान दिया गया। यहां भी सर्किल रेट में किसी तरह का बदलाव न करते हुए सरचार्ज में छूट का प्रस्ताव दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नोएडा में फ्लैट की दर में पांच कॉमन सुविधाओं पावर बैकअप, कम्यूनिटी सेंटर/क्लब, स्वीमिंग पूल, जिम और लिफ्ट शामिल होती है।
विज्ञापन
इसमें प्रत्येक का सरचार्ज तीन-तीन प्रतिशत का जोड़ा जाता था। प्रस्ताव में दो कॉमन सुविधाएं पावर बैकअप और लिफ्ट पर सरचार्ज को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं बाकी बची तीन कॉमन सुविधाओं का सरचार्ज तीन-तीन प्रतिशत के बदले दो-दो प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
अगर इस पर मुहर लगती है तो अब पहले के 15 प्रतिशत सरचार्ज के बदले फ्लैट खरीदार को कुल आकलित मूल्य का 6 प्रतिशत ही सरचार्ज देना होगा। यही सुविधा ग्रेटर नोएडा के लिए भी होगी। वहां भी पावर बैकअप और लिफ्ट पर सरचार्ज समाप्त करने का प्रस्ताव है।
ऐसे होगा फ्लैट खरीदारों को फायदा
अगर किसी फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी जाती है तो पांच कॉमन सुविधाओं के तीन-तीन प्रतिशत सरचार्ज के हिसाब से उस फ्लैट की कीमत 1.15 करोड़ हो जाएगी। फिर रजिस्ट्री के दौरान 1.15 करोड़ की 5 प्रतिशत राशि स्टांप ड्यूटी में देनी पड़ती थी, लेकिन अब 9 प्रतिशत सरचार्ज घटने के बाद 1.06 करोड़ रुपये के पांच प्रतिशत पर ही स्टांप ड्यूटी देनी होगी। इससे फ्लैट खरीदारों को लाभ मिलेगा।