{"_id":"613f37c1c23b1b6ef66bf76e","slug":"eastern-corporation-to-give-1000-sqm-space-for-underground-reservoir-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भूमिगत जलाशय के लिए 1000 वर्गमीटर जगह देगा पूर्वी निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भूमिगत जलाशय के लिए 1000 वर्गमीटर जगह देगा पूर्वी निगम
Mon, 13 Sep 2021 05:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:06 PM IST
सार
शाहदरा झील-2 के महिला पार्क क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड विकसित करेगा भूमिगत जलाशय। इससे आस पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों की पानी की समस्या समाप्त करने का है लक्ष्य।
विज्ञापन
जलाशय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा क्षेत्र में भूमिगत जलाशय विकसित करने के लिए पूर्वी निगम ने दिल्ली जल बोर्ड को 1000 वर्ग मीटर जगह देने का फैसला किया है। शाहदरा झील-2 में दिल्ली जल बोर्ड भूमिगत जलाशय बनाएगा। उम्मीद है कि इतने बड़े क्षेत्रफल में जलाशय बनने से आस- पास की कॉलोनियों में जल संकट से निपटना आसान होगा।
विज्ञापन
पूर्वी निगम की शाहदरा झील लंबे क्षेत्रफल में फैली है। इसका क्षेत्रफल करीब 30.74 एकड़ है। इसके अंदर केवल झील का ही क्षेत्रफल करीब 14 एकड़ है। यहां पर दिल्ली जल बोर्ड एक बड़ा भूमिगत जलाशय बनाने की योजना बना रहा है। लेकिन दिल्ली जल बोर्ड के पास इसके लिए पर्याप्त जगह की कमी है। इस काम के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने पूर्वी निगम से जगह की पेशकश की थी। स्थानीय लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए पूर्वी निगम की स्थायी समिति ने दिल्ली जल बोर्ड को जगह देने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
इन कॉलोनियों के हित में जलाशय
शाहदरा, सीलमपुर, नवीन शाहदरा, वेलकम, बिहारी कॉलोनी, कांति नगर कॉलोनियों के नजदीक यह झील स्थित है। यहां पर भूमिगत जलाशय बनेगा तो इससे लाखों लोगों को फायदा होगा। पूर्वी दिल्ली की इन कॉलोनियों का जनसंख्या घनत्व बहुत ज्यादा है। स्थानीय लोग अपनी पानी की समस्या ठीक करवाने के लिए लंबे समय से यहां पर भूमिगत जलाशय बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा आबादी क्षेत्र वेलकम
पूर्वी निगम की स्थायी समति के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार ने बताया कि वार्ड-39 ई वेलकम कॉलोनी की आबादी सबसे ज्यादा है। इसलिए दिल्ली जल बोर्ड यहां पर जलाशय का निर्माण कराना चाहता है। नागरिकों के हित के लिए दिल्ली जल बोर्ड को जगह दी जाएगी।