फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eastern Corporation: Instructions to seal illegal meat shops in the area within a week

पूर्वी निगम: क्षेत्र में अवैध मीट की दुकानों को हफ्तेभर में सील करने का निर्देश

Wed, 22 Sep 2021 06:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Sep 2021 06:12 PM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नंबर एक बनने के लिए तीनों निगम ने अपनी ओर से कवायद तेज कर दी है।

विज्ञापन
Eastern Corporation: Instructions to seal illegal meat shops in the area within a week
मीट - फोटो : Pixabay

विस्तार

दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नंबर एक रैंक हासिल करने की कवायद तेज कर दी है। पूर्वी निगम ने हफ्तेभर में क्षेत्र के अंदर खुले में चल रही अवैध मीट की दुकानों को सील करने का निर्देश दिया है। महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने चोरी-छिपे मीट-मछली का व्यावसाय करने वाले दुकानदारों को महीने के आखिर तक पंजीकरण कराने के लिए कहा है। पूर्वी निगम के महापौर ने क्षेत्र में नालों की सफाई पर ज्यादा जोर दिया है। आए दिन वह निगम के साथ-साथ दूसरी सिविक एजेंसियों के नालों की भी सफाई का जायजा लेने जा रहे हैं। अनियमितता मिलने पर वह सिविक एजेंसियों को तत्काल पत्र लिखकर इनकी सफाई कराने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन


नालियों से गाद निकालने की प्रक्रिया तेज
उत्तरी निगम ने रोहिणी एमटूके ब्लॉक और मधुबन चौक के नजदीक मेट्रो पिलरों को टोक्यो ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों के चित्रों से रंगा है। निगम ने कॉलोनियों में सफाई और नियमित रूप से नालियों से गाद निकालने की प्रक्रिया तेज की है। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए करोल बाग और रोहिणी जोन में तैयारियां तेज नजर आ रही हैं। दक्षिणी निगम क्षेत्र में द्वारका सेक्टर-10 में फ्लाईओवरों पर इसी तरह चित्रकारी की गई है। दक्षिणी निगम खासतौर से अपने पार्कों को ज्यादा हरा-भरा बनाने पर जोर दे रहा है। डीडीए से हाल ही में लिए करीब 50 पार्कों को भी निगम चमकाने की तैयारी कर रहा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इनके सभी पार्क स्वच्छता सर्वेक्षण की दौड़ में शामिल होंगे।
विज्ञापन


पिछले साल तीनों रहे फिसड्डी
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में तीनों निगम फिसड्डी रहे थे। सर्वे सूची में दस लाख से ऊपर की आबादी वाले शहरों में उत्तरी निगम को 43वां, दक्षिणी निगम को 31वां और पूर्वी निगम को 46वां स्थान मिला था। कैंट क्षेत्रों में 2018-19 में लगातार अव्वल रहने वाला दिल्ली कैंट क्षेत्र 2020 में दूसरे स्थान पर था। सभी राजधानी वाले शहरों के परिषद क्षेत्रों के लिहाज से नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) अव्वल रहा। इसलिए तीनों नगर निगम इस बार अपनी रैंकिंग में अधिक से अधिक सुधार करने की कोशिश में अभी से जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वर्षों में रैंकिंग की स्थिति
वर्ष उत्तरी निगम पूर्वी निगम दक्षिणी निगम एनडीएमसी
2020 43 46 31 3    
2019 282 240 138 5
2018 206 341 32 4          
2017 79 196 202 7
2016 43 52 39 4


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed