{"_id":"6ad231a58f8eed7ed4054494","slug":"east-vinod-nagar-residents-troubled-by-trash-and-dug-up-roads-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2092-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कूड़े और खुदी सड़कों से परेशान पूर्वी विनोद नगर वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कूड़े और खुदी सड़कों से परेशान पूर्वी विनोद नगर वासी
विज्ञापन
- दुर्गा मंदिर से अटल चौक तक दो महीने से सड़क खुदी, खिचड़ीपुर में महीनों से नहीं उठा कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी विनोद नगर और खिचड़ीपुर में सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। पूर्वी विनोद नगर में दुर्गा मंदिर से अटल चौक तक सड़क करीब दो महीने से खुदी पड़ी है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। वहीं, खिचड़ीपुर में गुरुद्वारे से हनुमान मंदिर तक सड़क पर जगह-जगह कूड़ा जमा है। लोगों का कहना है कि महीनों से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क को जल्द ठीक कराया जाना चाहिए, ताकि आवागमन में राहत मिल सके। खिचड़ीपुर में गुरुद्वारे से हनुमान मंदिर तक सड़क पर जमा कूड़ा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कूड़े के कारण नालियां जाम हो रही हैं। बारिश होने पर स्थिति और खराब हो जाती है। पानी जमा होने और कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हीरा रावत का कहना है कि सड़क की मरम्मत और कूड़ा उठाने की समस्या को लेकर संबंधित विभागों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधी नित्यानंद ढोंढियाल ने कहा है कि हमने संबंधित विभागों से दुर्गा मंदिर से अटल चौक तक सड़क की जल्द मरम्मत कराने और खिचड़ीपुर में जमा कूड़े को उठवाने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को दोहरी परेशानी न झेलनी पड़े।