फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   East Delhi markets are buzzing with activity ahead of Janmashtami

Delhi NCR News: जन्माष्टमी से पहले पूर्वी दिल्ली के बाजारों में बढ़ी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
शाहदरा और कृष्णा नगर के बाजारों में थोक के बाद अब खुदरा कारोबार तेज, पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोर पंख और झूलों की बढ़ी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के बाद अब पूर्वी दिल्ली के बाजारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक दिखाई देने लगी है। इस बार जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। पर्व में कुछ ही दिन शेष रहने के कारण कृष्ण भक्त अपने आराध्य के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं। शाहदरा मार्केट और कृष्णा नगर मार्केट जैसे प्रमुख बाजारों में श्रीकृष्ण की पोशाक, बांसुरी, मुकुट, मोर पंख, माला, कंगन और अन्य शृंगार सामग्री की बिक्री तेज हो गई है। पिछले सप्ताह तक जहां थोक कारोबार अधिक था, वहीं अब खुदरा खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है।
शाहदरा मार्केट के दुकानदार हरीश सोनी ने बताया कि बाजार में किसी भी वजह से मंदी आए, लेकिन धार्मिक कार्यों और त्योहारों की खरीदारी पर इसका खास असर नहीं पड़ता। भक्त अपने प्रभु के लिए खुलकर खर्च करते हैं। जन्माष्टमी से पहले दिल्ली के अलावा आसपास के शहरों से भी खरीदार शाहदरा मार्केट पहुंच रहे हैं। लड्डू गोपाल के प्रति भक्तों की गहरी आस्था होने के कारण जन्माष्टमी पर उनके शृंगार के लिए नए कपड़े, माला, मुकुट और अन्य सामान खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर कान्हा जी की पोशाक बदलने और विशेष शृंगार के साथ उनके लिए झूला और सिंहासन भी खरीदा जाता है। व्यापारियों के अनुसार दिल्ली में राजकोट और अहमदाबाद से आकर्षक झूले आते हैं। हालांकि अब स्थानीय बाजारों और घरों में भी झूले और सिंहासन तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्तियों, झूलों और सजावटी सामान की भी मांग
दिल्ली के बाहर के थोक व्यापारी शाहदरा समेत अन्य बाजारों से जन्माष्टमी का सामान खरीदकर ले जा चुके हैं। बाजार में छोटे खिलौने, हाथी-घोड़े, रंगीन चाक मिट्टी, रंगीन बुरादा और झूले खूब बिक रहे हैं। राधा-कृष्ण की छोटी-बड़ी मूर्तियों की भी मांग बनी हुई है। रंगीन गोटे वाली पोशाक और सितारा जड़ी चुनरियां भी खरीदी जा रही हैं। पंडाल और घरों की सजावट के लिए क्रेप पेपर और झालर उपलब्ध हैं।

हर साल करीब 10 प्रतिशत बढ़ रही महंगाई
व्यापारियों के मुताबिक जन्माष्टमी से जुड़े सामान की कीमतों में हर साल करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो रही है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की खरीदारी पर महंगाई का खास असर नहीं दिख रहा है। लोग सजावट का सामान खरीद रहे हैं। मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed