{"_id":"5ec0847e8ebc3e902b0f784c","slug":"each-student-from-mumbai-and-chandigarh-were-also-members-of-the-locker-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई और चंडीगढ़ का एक-एक छात्र भी लॉकर रूम का सदस्य था, नामी स्कूलों से कर रहे थे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई और चंडीगढ़ का एक-एक छात्र भी लॉकर रूम का सदस्य था, नामी स्कूलों से कर रहे थे पढ़ाई
Sun, 17 May 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 May 2020 05:55 AM IST
सार
- मुंबई का लड़का अच्छे घराने का है और बालिग है
- नोएडा का एक और फरीदाबाद के तीन छात्र भी इससे जुड़े थे
- एडा के छात्र ने ही ग्रुप बनाया था
विज्ञापन
बॉयज लॉकर रूम केस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉयज लॉकर रूम से देश के कई शहरों के लड़के भी जुड़े हुए थे। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की जांच में यह खुलासा हुआ है कि बॉयज लॉकर रूम से एक लड़का मुंबई का और एक चंडीगढ़ का जुड़ा था। दोनों ही प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई का लड़का अच्छे घराने का है और बालिग है। इसके अलावा नोएडा का एक और फरीदाबाद के तीन छात्र भी इससे जुड़े थे। नोएडा के छात्र ने ही ग्रुप बनाया था। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने लॉकर रूम के आखिरी व 27 वें सदस्य की पहचान कर ली है। इस छात्र से जल्द ही पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नोएडा के ग्रुप एडमिन छात्र ने ही मुंबई व चंडीगढ़ के इन लड़कों को जोड़ा था। हालांकि उसके पास इनका मोबाइल नंबर था। इंस्टाग्राम से मिली रिपोर्ट के बाद इन छात्रों की पहचान हुई है। ये आरोपी छात्र दूसरे शहरों के हैं।
विज्ञापन
इस कारण पुलिस इनसे पूछताछ नहीं कर पाई है और न ही इनके मोबाइल बरामद कर पाई है। पुलिस कोरोना के सामान्य होने का इंतजार कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने लॉकर रूम के 27वें आरोपी छात्र की पहचान कर ली है। यह छात्र भी बालिग है और दिल्ली के गगन विहार में रहता है।
पुलिस इस छात्र से सोमवार को पूछताछ करेगी। उसे पूछताछ के लिए द्वारका स्थित साइबर सेल के कार्यालय बुलाया जाएगा। इससे पहले पुलिस बॉयज लॉकर रूम के एडमिन समेत 24 छात्रों से पूछताछ कर चुकी है। ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक नाबालिग छात्र को पाबंद किया गया है।
सभी के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। सभी मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि इंस्टाग्राम से साइबर सेल को छात्रों की आईडी आदि मिली है। पुलिस ने ग्रुप पर चैटिंग और शेयर की गई फोटो की जानकारी मांगी थी। यह जानकारी इंस्टाग्राम ने दिल्ली पुलिस को नहीं दी है। ऐसे में पुलिस छात्रों के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।