फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   e rikshaws made travel easy for commuters from badkali to nagina

मेवात में ई-रिक्शा से सुहाना हुआ सफर, बड़कली से नगीना रूट पर चले ई-रिक्शा

Mon, 04 Jul 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 04 Jul 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
e rikshaws made travel easy for commuters from badkali to nagina
मोदी वितरित करेंगे ई-रिक्शा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सरकार के ग्रीन और क्लीन फैसले का असर मेवात में दिखने लगा है। सबसे व्यस्त चौराहे बड़कली चौक पर ई-रिक्शा लोगों की रोजी रोटी का साधन बना है। वहीं पुराने ढर्रे से भी लोगों को छुटकारा मिला है। अब डीजल ऑटो की धीरे-धीरे छुट्टी होने लगी है। इस नई मशीनरी को लोग ज्यादा तवज्जो देने लगे हैं।

विज्ञापन


मेवात के देहात में ई-रिक्शा को हाथों हाथ लिया जा रहा है। सवारियां अपने सफर को सुहाना बनाने के लिए ऑटो रिक्शा व रिक्शा के स्थान पर इसका इस्तेमाल कर रही हैं। खास वजह ये है कि ई-रिक्शा से किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं फैलता और सवारियों को बेवजह की आवाज से भी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन


बड़कली चौक से नगीना की दूरी करीब दो किलोमीटर पड़ती है इसके अलावा बड़कली से अलआफिया अस्पताल की दूरी भी लगभग इतनी ही है। आसानी से सवारियाें को ई-रिक्शा उन्हीं सस्ते दामों पर उपलब्ध हो रहा है, जितने में ऑटो रिक्शा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़कली से नगीना रूट पर दो प्रकार के ई-रिक्शा चल रहे हैं। एक में दो से चार सवारियां जबकि दूसरे में 8 सवारियां आसानी से बैठती हैं। डीजल थ्रीव्हीलर के मुकाबले ई-रिक्शा की कीमत कम है। ई-रिक्शा को चलाने के लिए चार्जिंग की आवश्यकता पड़ती है।

इसके लिए ई-रिक्शा चलाने वाले अपने पास एक अतिरिक्त बैट्री रखते हैं। मतलब ये है कि सुबह से शाम तक एक बार बीच में बैट्री चार्ज करनी पड़ती है। बड़कली से नगीना का किराया मात्र 5 रुपये है। ई-रिक्शा चालक सुबह से शाम तक करीब 20 चक्कर लगाकर 700 से 800 रुपये रोजाना कमा भी लेते हैं।


किशन करहेड़ा ने बताया कि ई-रिक्शा पर्यावरण को कई प्रकार के प्रदूषण से बचाने में सहायक है। नगीना के सरपंच नसीम अहमद बताते हैं कि ई-रिक्शा से सवारियों का सफर सुहाना और प्रदूषण मुक्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed