{"_id":"6accebcbf2b5b4ca7000becd","slug":"e-rickshaws-take-over-noida-border-people-from-markets-and-colonies-struggle-to-find-a-way-through-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1915-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नोएडा बॉर्डर पर ई-रिक्शा का कब्जा, बाजार और कॉलोनियों के लोग तलाश रहे रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नोएडा बॉर्डर पर ई-रिक्शा का कब्जा, बाजार और कॉलोनियों के लोग तलाश रहे रास्ता
विज्ञापन
-सड़क पर खड़े होकर सवारियां भरने से रास्ता बाधित, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। नोएडा से दिल्ली में प्रवेश करते ही न्यू अशोक नगर बॉर्डर के पास ई-रिक्शा की अव्यवस्थित आवाजाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। यहां ई-रिक्शा चालक सवारियां बैठाने के लिए सड़क पर इस तरह खड़े हो जाते हैं कि न्यू अशोक नगर के बाजार और रिहायशी इलाकों की ओर जाने वाला रास्ता बाधित हो जाता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही बाजार में आने वाले ग्राहकों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले इस मार्ग पर ई-रिक्शा की कतार लगने से यातायात प्रभावित होता है। सवारियों को बैठाने और उतारने के लिए चालक बीच रास्ते में ही रुक जाते हैं। इससे बाजार और कॉलोनियों की ओर जाने वाले वाहन आसानी से नहीं निकल पाते। कई बार लोगों को रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय निवासियों को अपने घरों तक पहुंचने और दुकानदारों को बाजार आने-जाने में परेशानी होती है।
ई-रिक्शा के लिए तय हो अलग जगह
ई-रिक्शा मेट्रो स्टेशन और आसपास के इलाकों के बीच आवागमन का अहम साधन हैं, लेकिन इनके अव्यवस्थित संचालन से अन्य लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए। स्थानीय लोगों की मांग है कि ई-रिक्शा खड़े करने और सवारियां बैठाने के लिए अलग जगह निर्धारित की जाए। साथ ही, बाजार और रिहायशी इलाकों की ओर जाने वाले रास्ते को खुला रखने के लिए यातायात पुलिस नियमित निगरानी करे और रास्ता बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
लोगों की प्रतिक्रिया
नोएडा से दिल्ली में प्रवेश करते ही ई-रिक्शा सड़क पर खड़े मिलते हैं। इनकी वजह से न्यू अशोक नगर के बाजार और कॉलोनियों में जाने वाला रास्ता बंद हो जाता है। स्थानीय लोगों को भी अपने घरों तक पहुंचने में परेशानी होती है। प्रशासन को रास्ता खुला रखने के लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।
— रोहित अहिरवार, स्थानीय निवासी
बाजार में आने वाले ग्राहकों को रास्ता बाधित होने से परेशानी होती है। ई-रिक्शा के लिए अलग स्टैंड बनाया जाए, ताकि चालक सड़क पर खड़े होकर रास्ता न रोकें। इससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
— वैभव, स्थानीय दुकानदार