{"_id":"27f53780b793d9b2d0f9d86989580bf3","slug":"e-rickshaw-is-running-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहबजी, हमें नहीं पता हाईकोर्ट का आदेश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साहबजी, हमें नहीं पता हाईकोर्ट का आदेश'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हाईकोर्ट ने ई-रिक्शा के परिचालन पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। रोक के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार रात से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के एक दिन बाद शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ ने दिल्ली की सड़कों का जायजा दिया। प्रतिबंध लगने के बाद शुक्रवार को कुछ ही ई-रिक्शा सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन
इस दौरान ई-रिक्शा चालकों से बात की गई तो उन्होंने अपनी मजबूरियां गिनाईं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आई और कार्रवाई की।
समय: दोपहर 12:30 बजे
जगह: रणजीतसिंह फ्लाईओवर कनॉट प्लेस
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में शुक्रवार को ई-रिक्शा इक्का-दुक्का ही दिखाई दिए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रणजीत सिंह फ्लाईओवर से उतरकर कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल की तरफ जा रहे एक ई-रिक्शा को पकड़ा।
विज्ञापन
अब्बास ने बताया कि उसे हाईकोर्ट के आदेश का पता ही नहीं है। हालांकि अब्बास ने संवाददाता से कहा कि उसे सुबह से ही लग रहा था कि सड़कों पर रिक्शा कम क्यों हैं और उसे सवारियां खूब क्यों मिल रही हैं। उसका कहना था कि अगर उसे पता होता तो वह सड़क पर रिक्शे को नहीं उतारता।
समय: दोपहर 2:00 बजे
जगह: कमला मार्केट व अजमेरी गेट रेलवे स्टेशन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को अजमेरी गेट रेलवे स्टेशन व कमला मार्केट में एक भी ई-रिक्शा नजर नहीं आया। हाईकोर्ट के रोक लगाने से पहले इन जगहों पर सैकड़ों ई-रिक्शा चलते थे। हालांकि इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत जरूर हुई।
समय: दोपहर 2:30 बजे
जगह- देशबंधु गुप्ता रोड
देशबंधु गुप्ता रोड पर अमर नामक शख्स ई-रिक्शा चलाता हुआ मिला। जब चालक से कोर्ट के आदेश के बारे में पूछता तो वह एकदम गुस्से में आ गया। अमर का कहना था कि उसे सवारियों के लिए रिक्शा सड़क पर नहीं उतारा है।
उसने ई-रिक्शा को स्कूल में लगा रखा है। उसे हाईकोर्ट के आदेश के बारे में पता है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वह रिक्शे को नहीं चलाएगा। हालांकि अमर का ये भी कहना था कि वह ई-रिक्शा को लेकर होने वाले आंदोलन में शामिल होगा।
समय: दोपहर 3:00 बजे
जगह: पहाड़गंज चौराहा
सदर बाजार की ओर से पहाड़गंज की तरफ सवारी लेकर आ रहे ई-रिक्शा को ट्रैफिक पुलिस ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर जब्त कर लिया। पकड़ने ही रिक्शा चालक व मोतिया खान में रहने वाले नितिन पुलिसकर्र्मियों से हाथ जोड़ने लग गया। उसका कहना था कि घर में बच्चे के दूध व खाने के लिए पैसे नहीं है। किसी से वह किराये पर रिक्शा लेकर आया था। कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।