{"_id":"b73a99fa93bab8916db15d42af6e7340","slug":"e-rickshaw-is-illegal-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रहे हैं ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रहे हैं ई-रिक्शा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Jul 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे एक लाख से ज्यादा ई-रिक्शा न सड़कों से हटे और न ही सड़क पर उनके बने रहने का आदेश जारी हो सका।
विज्ञापन
दिल्ली परिवहन विभाग इन्हें हटाने का आदेश जारी किए बैठा है, लेकिन केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री की उन पर से पाबंदी हटाने संबंधी घोषणा के चलते विभाग अपने आदेश पर अमल नहीं कर पा रहा है। इसका फायदा ई-रिक्शा वाले उठा रहे हैं और अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
दिल्ली परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ई-रिक्शा को केंद्रीय वाहन अधिनियम से बाहर रखने की घोषणा की है। अब इसे दिल्ली नगर निगम के हवाले करना है। लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसके चलते दिल्ली परिवहन विभाग ने आधिकारिक रूप से इसे मोटर व्हीकल्स एक्ट से बाहर करने की अधिसूचना जारी नहीं की है। जब तक अधिसूचना जारी नहीं हो जाती तब तक ई-रिक्शा पर पाबंदी संबंधी पूर्व से जारी आदेश बरकरार है।
विज्ञापन
मगर, केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद से ही इस पर दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई रुक गई है। इसके चलते दिल्ली में ई-रिक्शा मनमानी तरीके से सभी सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि वह फिलहाल इस पर पॉलिसी बनाने का काम कर रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।