{"_id":"6665e06ab4ba0a6d690422d5","slug":"e-rickshaw-driver-dies-in-collision-with-audi-car-in-delhi-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ऑडी सवार वकील ने कॉलेज के बाहर बैठकर चाय पी रहे दो रिक्शा चालकों को मारी टक्कर, एक की मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ऑडी सवार वकील ने कॉलेज के बाहर बैठकर चाय पी रहे दो रिक्शा चालकों को मारी टक्कर, एक की मौत; एक घायल
Sun, 09 Jun 2024 10:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:34 PM IST
सार
दिल्ली में रामजस कॉलेज के बाहर बैंच पर बैठकर चाय पी रहे दो ई-रिक्शा चालकों को ऑडी ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ऑडी कार चालक पेशे से वकील है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली स्थित डीयू के नॉर्थ कैंपस में रविवार दोपहर एक ऑडी कार ने रामजस कॉलेज के बाहर बैंच पर बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर वैन की मदद से दोनों को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान गोविंद सरकार (45) की मौत हो गई, जबकि अशोक का इलाज जारी है। पुलिस ने ऑडी ए-3 कार कब्जे में लेकर चालक विरेंद्र मेहता (56) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। हादसे के समय उन्होंने शराब पी हुई थी या नहीं इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर मौरिस नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि रामजस कॉलेज के बाहर बैंच पर बैठे दो लोगों को ऑडी कार ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल गोविंद और अशोक को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई। गोविंद और अशोक दोनों की रिक्शा चालक थे। हादसे के समय वह कॉलेज के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। गोविंद परिवार के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहते थे।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि आरोपी ऑडी कार चालक विरेंद्र मेहता परिवार के साथ मुखर्जी नगर में रहते हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि हादसे के समय वह कार से नियंत्रण खो बैठे थे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को उसका मैकेनिकल इंस्पेक्शन करवाया जाएगा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आरोपी के शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात से इंकार कर रही है।