{"_id":"a55cb20e609f6b1fbae228a310c2f5b3","slug":"e-commerce-market-growing-in-cyber-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी में तेजी से उभर रहा ई-कॉमर्स का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी में तेजी से उभर रहा ई-कॉमर्स का बाजार
यशलोक सिंह/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 07 Feb 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी ई-कॉमर्स का तेजी से उभरता बाजार है। गुड़गांव में ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनियों की अच्छी खासी संख्या है।
विज्ञापन
देश में ई-कॉमर्स (ऑनलाइन कारोबार) की ग्रोथ रेट 40 प्रतिशत है। जबकि गुड़गांव में यह ग्रोथ रेट 80 फीसदी है। गुड़गांव में ऑनलाइन कारोबार के क्षेत्र में तेजी से नई-नई कंपनियां उभर रही हैं। ऑनलाइन कारोबार को और बेहतर ठंग से संगठित करने का प्रयास चल रहा है। शहर के सेक्टर-44 स्थित एपिक सेंटर में इंटरनेट रिटेल एक्सपो 2014 में देश ऑनलाइन कारोबार करने वाली कई कंपनियां आई हैं।
यहीं पर इस बात का खुलासा हुआ कि गुड़गांव इस सेक्टर का सबसे बड़ा और तेजी से गति पकड़ने वाला खिलाड़ी है। यही कारण है कि सभी का रुझान गुड़गांव की ओर है। रिटेल सेक्टर के विशेषज्ञों ने कहा कि आईटी-बीपीएम सेक्टर के बाद गुड़गांव ई-कॉमर्स का भी सबसे बड़ा हब होगा।
विज्ञापन
इंटरनेट रिटेल एक्सपो-2014 के आयोजक व आईएमवायर डॉटकॉम के उपाध्यक्ष अंकुर दिनेश गर्ग भी गुड़गांव को काफी बेहतर स्थान मान रहे हैं। उनका कहना है कि भारत में ऑनलाइन रिटेल और नॉन रिटेल कारोबार 10 हजार करोड़ रुपये का है। आने वाले 10 वर्षों में यह कारोबार 100 हजार करोड़ का हो जाएगा। अंकुर दिनेश गर्ग ने बताया कि ऑनलाइन कॉरोबार को विशेष प्लेटफॉर्म देने का काम युवा पीढ़ी दे रही है।
विज्ञापन
ई-कॉमर्स का हॉट डेस्टिनेशन क्यों है गुड़गांव
-दिल्ली से नजदीक होना
-एयपोर्ट से सीधे इस शहर का जुड़ाव
-ऑफिस स्पेस की आसानी से उपलब्धता
-लोगों की परचेजिंग पावर पैरिटी (पीपीपी) का अधिक होना
-ई-कॉमर्स के लिए दक्ष प्रोफेशल्स की अत्यधिक मौजूदगी
-आईटी-बीपीओ सेक्टर का होना
गुड़गांव का ई-कॉमर्स हब यहां
-एमजी रोड
-उद्योग विहार
-साइबर सिटी
-साइबर हब
-डीएलएफ
(इन स्थानों पर बड़ी संख्या ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनियां)
गुड़गांव में ई-कॉमर्स नया कारोबार
-सांगडेव डॉट कॉम (नए कलाकारों को प्लेटफार्म देता है फ्री में)
-मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कारोबार दिला रहा है एप्पकॉम लैब्स
-ऑस्क माई डॉटकॉम 5400 प्रकार के कारोबार को दे रही है बढ़ावा
गुड़गांव में ऑनलाइन रिटेल में इन प्रोडक्ट की मांग
-अपैरल
-इलेक्ट्रॉनिक्स
-किताबें
-डिजिटल मीडिया
ई-कॉमर्स पर विशेषज्ञों की राय
-आईएमवायर डॉट कॉम के उपाध्यक्ष अंकुर दिनेश गर्ग ने कहा कि आने वाले वक्त ई-कॉमर्स का है। यही कारण है कि रोजाना तीन कंपनियां ऑनलाइन कारोबार में आ रही हैं।
-सांगडेव की बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर महिमा वालिया ने कहा कि यह काफी कम खर्चीला कारोबार है।
-ऑस्क माईडॉट कॉम की मैनेजर मार्केटिंग कनिका वासुदेव बताती हैं कि ऑनलाइन कारोबार का भविष्य है। यह तेजी से बढ़ रहा है।
-रिटेल विशेषज्ञ भारत मडाली ने कहा कि जो ई-कॉमर्स में पिछड़ गया है वह आगे नहीं बढ़ सकता।