फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   e commerce business master mind

अब आप बन सकते हैं ई-कॉमर्स के माहिर खिलाड़ी

Fri, 07 Feb 2014 07:02 PM IST
यशलोक सिंह/ अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 07 Feb 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
e commerce business master mind

आप यह सोचते हैं कि ई-कॉमर्स सिर्फ बड़ी कंपनियों का फंडा है, तो आप गलत हैं। मात्र आठ सौ से लेकर पांच हजार रुपये खर्च कर कोई भी ऑनलाइन कारोबार का खिलाड़ी बन सकता है।

विज्ञापन


साइबर सिटी में छोटे कारोबार को भी ई-कॉमर्स का रूप देने वाली कई ऑनलाइन कंपनियां मौजूद हैं। यह ट्रेंड तेजी से गुड़गांव में जोर पकड़ने लगा है।

आम तौर पर लोग सोचते हैं कि ई-कॉमर्स कोई बड़ी टेक्नोलॉजी है। पर ऐसा नहीं है। ई-कॉमर्स एक सॉल्यूशन है। इसका प्रयोग बेहद आसान है। आईएम वायर डॉट कॉम के वाइस प्रेसीडेंट प्रोडक्ट नसर उल हादी बताते हैं कि आज ऑनलाइन बिजनेस प्रमोटर कंपनियों की भरमार है। यह कम खर्च पर भी किसी कारोबार को ऑनलाइन कर देती हैं।
विज्ञापन


माई स्टोर डॉट इन ऑनलाइन कंपनी के संस्थापक राजीव कुमार बताते हैं कि वह किसी भी कारोबार को कम खर्च में ई-कॉमर्स का रूप देते हैं। गुड़गांव के स्पाजे आईटेक पार्क स्थित यह कंपनी जनवरी में ई-कॉमर्स का काम शुरू किया। आज उनके पास सौ से अधिक क्लाइंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ वेबसाइट्स के माध्मय से ही नहीं मोबाइल एप्प के माध्यम से भी छोटे-मछोले कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। एप्पकॉम लैब्स के डायरेक्टर प्रणय माथुर ने बताया कि गुड़गांव ही नहीं देश भर में एप्प के माध्यम से बिजनेस प्रमोशन का काम तेजी से बढ़ रहा है।

गुड़गांव में ऑनलाइन कारोबार का आलम यह है कि अचार-पापड़, आईटी सॉल्यूशन, होम डेकोरेशन, फूड प्रोडक्ट्स, अपैरल, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स सहित कई अन्य चीजें तैयार करने वाली छोटी फर्में भी इस क्षेत्र में कूद गई हैं। शहर के सेक्टर-44 के एपिक सेंटर में इंटरनेट रिटेल एक्सपो 2014 के दौरान सैकड़ों कारोबारियों ने अपने बिजनेस को ई-कॉमर्स में भी तब्दील करने के लिए में ऑनलाइन बिजनेस प्रमोटरों से मिले।


ऑनलाइन कारोबार प्लान
ई-कॉमर्स के क्षेत्र में उतरने वालों के लिए मार्केट में तीन चार प्लान मौजूद हैं। इसमें बेसिक, प्रोफेशनल, एक्सपर्ट और प्रीमियम। बेसिक प्लान 800, प्रोफेशनल प्लान 1500, एक्सपर्ट प्लान 3500 और प्रीमियम प्लान 5000 रुपये महीने का है। हो सकता है कंपनियों के हिसाब से प्लान के नाम अगल-अलग हों, पर रेट तकरीबन यही है। 200 से 10 हजार उत्पादों का प्रचार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed