{"_id":"5b6d95e74f1c1bee748b8f55","slug":"e-cigarette-ban-will-lead-to-loss-of-public-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-सिगरेट पर प्रतिबंध से जन स्वास्थ्य को होगा नुकसानः सीएचआरए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-सिगरेट पर प्रतिबंध से जन स्वास्थ्य को होगा नुकसानः सीएचआरए
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 10 Aug 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
काउंसिल फॉर हार्म रिड्यूस्ड अल्टरनेटिव्स (सीएचआरए) और एसोसिएशन ऑफ वैपर्स इंडिया (एवीआई) ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध के नतीजों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि इससे लाखों स्मोकर्स सुरक्षित विकल्पों से वंचित हो जाएंगे और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसका खासा नकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन
सीएचआरए ने कहा कि सरकार द्वारा ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करना खासा दुखद है, जो सिगरेट की तुलना में 95 प्रतिशत कम नुकसानदेह है। यह इसलिए भी हैरत की बात है, क्योंकि दूसरी तरफ सरकार नशे की लत और संक्रामक बीमारियों पर रोकथाम के लिए इससे जुड़े कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देती है।
विज्ञापन
सीएचआरए के डायरेक्टर सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार अभी तक तम्बाकू की बुरी आदत छोड़ने के लिए लोगों से भावनात्मक अपील करने पर निर्भर रही है, लेकिन उसने गम्स और पैचेस से इतर विकल्पों की अभी तक कोई पेशकश नहीं की। इनकी सफलता की दर बहुत कम रही है।
विज्ञापन