{"_id":"62b24b9dfc0c4571b7663dc4","slug":"e-bicycle-will-get-new-speed-from-subsidy-soon-you-will-be-able-to-apply-for-financial-assistance-through-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: सब्सिडी से ई-साइकिल को मिलेगी नई रफ्तार, जल्द ही पोर्टल के जरिये कर सकेंगे वित्तीय सहायता के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: सब्सिडी से ई-साइकिल को मिलेगी नई रफ्तार, जल्द ही पोर्टल के जरिये कर सकेंगे वित्तीय सहायता के लिए आवेदन
Wed, 22 Jun 2022 05:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:15 AM IST
सार
दिल्ली सरकार की ओर से प्रत्येक ई-साइकिल की खरीद पर 5500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसी सप्ताह दिल्लीवासियों को इसका फायदा मिलने लगेगा। इसके लिए एक पोर्टल की भी शुरुआत होगी, ताकि आवेदन करने सहित वित्तीय सहायता का भी लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए दो साल पहले लागू ईवी पॉलिसी के तहत ऑटो, बस, ई-रिक्शा के बाद अब ई-साइकिल को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे ई-साइकिल को नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की ओर से प्रत्येक ई-साइकिल की खरीद पर 5500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसी सप्ताह दिल्लीवासियों को इसका फायदा मिलने लगेगा। इसके लिए एक पोर्टल की भी शुरुआत होगी, ताकि आवेदन करने सहित वित्तीय सहायता का भी लोगों को लाभ मिल सके। शुरुआती 1000 आवेदकों को इसके अलावा 2000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय राहत भी दी जाएगी।
विज्ञापन
ई-साइकिल की खरीद के लिए खाते में भेजी जाएगी राशि
ई-साइकिल की कीमत एक बार की चार्जिंग से तय होने वाली दूरी और अलग-अलग मॉडलों की साइकिल की विशेषताओं के मुताबिक है। इसके लिए 11 मॉडल स्वीकृत हैं, जिन पर वित्तीय सहायता भी दी जा सकती है। ई-साइकिल की कीमत 23 हजार रुपये से 29 हजार रुपये के बीच है। पोर्टल की शुरुआत होने के बाद आवेदकों को डीलर या निर्माता के सहयोग से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के 10 दिन के अंदर उनके खाते में सहायता राशि भेज दी जाएगी। ई-कार्गो साइकिल की कीमत 29101 और 34999 रुपये के बीच है। कार्गो साइकिल पर 15 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
बैटरी नंबर और मॉडल से होगी पहचान
ई-साइकिल की नंबर प्लेट नहीं होगी, लेकिन वित्तीय सहायता के लिए बैटरी नंबर, मॉडल सहित फोटो सहित दूसरी पहचान भी होगी। इससे सब्सिडी के लिए ई-साइकिल की पहचान की जाएगी। पहचान के बाद आवेदन करने वालों को वित्तीय सहायता राशि जारी की जाएगी।
पोर्टल की इसी सप्ताह होगी शुरुआत
परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अगले एक-दो दिन में ई-साइकिल के लिए पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। पोर्टल के जरिये ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ई-साइकिल के लिए बैंक के जरिये सब्सिडी की राशि भेजी जाएगी। शुरुआती 1000 आवेदकों को दो हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। इसके लिए सरकार ने अधिकृत एजेंसियों को भी मंजूरी दे दी है।