{"_id":"5c7b420cbdec2211b7060e05","slug":"dwarka-expressway-sector-106-to-huda-city-center-metro-station-will-get-direct-bus-service","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: होली से पहले द्वारका एक्सप्रेसवे वालों को दूसरे रूट का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: होली से पहले द्वारका एक्सप्रेसवे वालों को दूसरे रूट का तोहफा
Sun, 03 Mar 2019 08:25 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 03 Mar 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
डीटीसी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पहले द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सोसायटी वासियों को सिटी बस सेवा गुरुगमन के नए रूट का तोहफा मिलने जा रहा है। जीएमसीबीएल की ओर से होली से पहले दो नए रूटों पर सिटी सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें यात्रियों को द्वारका एक्सप्रेसवे सेक्टर-106 से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के बीच सीधी बस सेवा मिलेगी। इससे हजारों लोग इस सेवा के माध्यम से मेट्रो और पुराने शहर से सीधे जुड़ जाएंगे। एक महीने के भीतर स्थानीय लोगों के लिए जीएमसीबीएल की ओर से यह दूसरा तोहफा होगा।
विज्ञापन
गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से मार्च माह के मध्य तक हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से द्वारका एक्सप्रेसवे सेक्टर-106 (रूट नंबर-116) और एंबियंस मॉल से गुरुग्राम बस स्टैंड (रूट संख्या-132) तक दोनों सिटी बस रूटों को शुरू किया जाएगा। जीएमसीबीएल अधिकारियों के मुताबिक, इन दोनों रूटों के माध्यम से पुराने शहर से नए शहर के अलावा शहर के प्रमुख संस्थानों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को भी सिटी बस सेवा जोड़ा जा रहा है। रूट नंबर-116 के शुरू होने के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित 50 से अधिक सोसायटियों में रहने वाले हजारों लोगों को मेट्रो स्टेशन के लिए सीधी सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
रूट संख्या-116
करीब 10 किमी लंबे इस रूट पर 25 ठहराव प्रस्तावित हैं। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सिग्नेचर टावर चौक, महाराणा प्रताप (एमडीआई) चौक, सेक्टर-14 महिला महाविद्यालय, महावीर चौक, जैकबपुरा, भीमनगर चौक, लक्ष्मण विहार, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन, राजेंद्रा पार्क और द्वारका एक्सप्रेसवे सेक्टर-106 तक होगा। यात्रियों को 10-15 मिनट के अंतराल से बस सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
रूट संख्या-132
करीब 15 किमी लंबे रूट में एंबियंस मॉल से डीएलएफ साइबर हब, इफ्को चौक, इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, सिग्नेचर टावर चौक, स्टार मॉल, राजीव चौक, जिला अदालत, पुलिस आयुक्त दफ्तर, सोहना चौक, गुरुद्वारा रोड से नागरिक अस्पताल होते हुए गुरुग्राम बस स्टैंड तक गंतव्य होगा। यात्रियों को प्रत्येक 10-12 मिनट में सिटी बस सेवा उपलब्ध होगी।
4 मेट्रो स्टेशनों से जुड़ जाएगी सिटी बस
शहर में चल रहे चार सिटी बस रूट (सर्कुलर रूट मिलाकर) के बाद दो और नए रूटों के शुरू होने के बाद हुडा सिटी सेंटर, इफ्को चौक, एमजी रोड, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से सिटी बस सेवा जुड़ जाएगी। इसके अलावा बस स्टैंड, और रेलवे स्टेशन के लिए भी यात्रियों को सिटी बस की सहूलियत मिलेगी।
जीएमसीबीएल संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रबंधक अशोक कुमार बंसल ने कहा कि नए रूटों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। रूट मैप तैयार हो गया है इसका सर्वे किया जा रहा है जिसमें संशोधन संभव है।
जीएमसीबीएल संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रबंधक अशोक कुमार बंसल ने कहा कि नए रूटों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। रूट मैप तैयार हो गया है इसका सर्वे किया जा रहा है जिसमें संशोधन संभव है।