फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dwarka Expressway and Delhi-Mumbai Expressway, Gadkari laid foundation stone

द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का गडकरी ने किया शिलान्यास

Sat, 09 Mar 2019 06:18 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Mar 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
Dwarka Expressway and Delhi-Mumbai Expressway, Gadkari laid foundation stone
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे व दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। द्वारका एक्सप्रेसवे के बनने से जहां गुरुग्राम में रहने वाले करीब तीन लाख लोगों को फायदा होगा, वहीं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी केवल 12 घंटे में ही तय की जा सकेगी। 

विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में गुरुग्राम के लोग भी शामिल हुए। यह लोग लंबे समय से एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए संघर्ष कर रहे थे। गौरतलब है कि दिल्ली से गुरुग्राम के बीच जाम की समस्या को खत्म करने के लिए 27 किमी लंबा द्वारका एक्सप्रेसवे प्रस्तावित था।
विज्ञापन


विभिन्न अड़चनों के कारण इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 10 वर्षों में भी पूरा नहीं हो पाया। लेकिन अब सभी अड़चनें दूर होने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को दिल्ली क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसको रफ्तार मिलने से गुरुग्राम से दिल्ली का सफर सुगम होगा। द्वारका एक्सप्रेसवे से सटी सोसाइटियों में रहने वाले लाखों लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। 

दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी 12 घंटे में होगी तय

दिल्ली से मुंबई के बीच 1260 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने के बाद दिल्ली से मुंबई की दूरी 1450 किमी से घटकर 1250 किमी हो जाएगी। लोग महज 12 घंटे 25 मिनट में यह दूरी तय कर सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम के सोहना से होते हुए मेवात के रास्ते गुजरेगा। 

इससे गुरुग्राम के लोगों को भी फायदा मिलेगा। एनएचएआई को इस परियोजना को 2022 तक पूरा करना है। यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह सिग्नल फ्री होगा। दोनों के शिलान्यास पर गुरुग्राम के लाखों लोगों ने खुशी जताई। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही दोनों एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 

द्वारका एक्सप्रेसवे वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष याशीश यादव ने कहा कि लंबे समय से चल रहा संघर्ष रंग लाया है। द्वारका एक्सप्रेसवे के काम को रफ्तार मिलने से उम्मीद बढ़ गई है। इसके पूरा होने के बाद लाखों लोगों को फायदा होगा।

यूनाइटेड एसोसिएशन फॉर न्यू गुरुग्राम उपाध्यक्ष, प्रवीन मलिक ने कहा खुशी है कि एक्सप्रेसवे का रुका हुआ काम शुरू होगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनने से गुरुग्राम के लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed