{"_id":"6a3ec86ddb5ba544870eb764","slug":"duty-magistrate-appointed-to-remove-illegal-dhabas-from-the-kmp-kgp-expressway-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-125394-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबे हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबे हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
केएमपी और केजीपी एक्सप्रेसवे के किनारे बने अवैध ढाबों, खोखों व अन्य अतिक्रमणों को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एसडीएम भूपेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार वे कार्रवाई पूरी होने तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने संबंधित विभागों को कार्रवाई से पहले भूमि का सीमांकन, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने तथा न्यायालय के किसी स्थगन आदेश की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केएमपी व केजीपी एक्सप्रेसवे को अतिक्रमण मुक्त बनाना है।