{"_id":"6aaaa86bf2dd084e960fa34e","slug":"duta-angry-over-misbehaviour-with-teachers-during-dusu-election-campaign-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155208-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डूसू चुनाव प्रचार में शिक्षकों से दुर्व्यवहार पर डूटा नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डूसू चुनाव प्रचार में शिक्षकों से दुर्व्यवहार पर डूटा नाराज
विज्ञापन
-श्री अरविंदो कॉलेज मामले में डूटा ने कॉलेज प्रिंसिपल को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव प्रचार के दौरान शिक्षकों के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाओं से शिक्षक समुदाय में नाराजगी है। श्री अरविंदो कॉलेज में प्रचार के दौरान एक शिक्षक से धक्का-मुक्की और धमकी देने का मामला सामने आया है।
डूटा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग चुनाव प्रचार के दौरान कक्षा में घुसे और पढ़ा रहे शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार व धमकी दी। संघ ने कॉलेज प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने, संबंधित लोगों की पहचान कर निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। साथ ही पुलिस शिकायत-एफआईआर समेत अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई और कॉलेजों में सुरक्षा मजबूत करने की मांग की गई है।
वहीं मोतीलाल नेहरू कॉलेज में भी प्रचार के दौरान एक शिक्षक से मारपीट का मामला सामने आया, जिसके बाद शिक्षक कॉलेज के बाहर धरने पर बैठ गए। शिक्षकों का कहना है कि किसी भी स्थिति में शिक्षक की गरिमा प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एबीवीपी कार्यकर्ता पर हमले का आरोप
डीयू परिसर लॉ सेंटर-1 के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ता पर हमले का मामला सामने आया है। एबीवीपी ने इस हमले का आरोप एनएसयूआई और इंडियन यूथ कांग्रेस पर लगाया है। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के हमले करवाकर वे हमारे कार्यकर्ताओं को डराना चाहते हैं। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई करने की मांग की।