फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dusu: joint secretary uma shankar of abvp fails in exam

DUSU : ABVP के हाथ से जा सकता है ये पद, संयुक्त सचिव हुआ परीक्षा में फेल

Tue, 30 Jan 2018 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
dusu: joint secretary uma shankar of abvp fails in exam
uma shankar

विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (डूसू) के संयुक्त सचिव उमा शंकर अपने पहले सेमेस्टर में पास नहीं हो पाए हैं। इस वजह से वह अपना पद गंवा सकते हैं।  और अगर ऐसा होता है को छात्र संघ में 4 पदाधिकारियों में से एक पदाधिकारी की कुर्सी नहीं रहेगी।

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से रविवार की शाम को घोषित रिजल्ट में वह फेल हो गए। बताया जा रहा है कि पछले वर्ष हुए नवंबर-दिसंबर में हुई परीक्षा में उन्होंने भाग ही नहीं लिया था। वह हिंदी सिनेमा, शास्त्रीय संस्कृत साहित्य, संस्कृत साहित्य और पर्यावरण विज्ञान विषय की परीक्षा देने पहुंचे ही नहीं।

विज्ञापन

उमा शंकर है लापरवाह

dusu: joint secretary uma shankar of abvp fails in exam
uma shankar

एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने बताया,'उमा का रिजल्ट एक छात्र के रूप में उसकी लापरवाही दिखाता है, जो अपनी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचा।' साथ ही छात्र संघ के कार्यालय ने यह भी पाया है कि उमा शंकर एक पदाधिकारी बनने के योग्य ही नहीं था।

मालूम हो कि संयुक्त सचिव उमा शंकर मोतीलाल नेहरू कॉलेज (मॉर्निंग) के स्टूडेंट हैं और वह संस्कृत में बीए (ऑनर्स) कर रहे हैं। उमा एबीवीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन फेल होने के कारण वह अब यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं रह पाएंगे, इस वजह से उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है।

डूसू के पदाधिकारी ने बताया, 'इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव महामेधा नागर को कम अटेंडेंस के चलते क्लास में आने से रोक दिया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed