फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU elections will be held on September 18, nominations will be open till 10

Delhi NCR News: 18 सितंबर को होगा डूसू चुनाव, 10 तक होगा नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
नामांकन शुल्क 500 रुपये और शपथ पत्र के साथ एक लाख का भरना होगा बॉन्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 का शंखनाद हो गया है। इस साल चुनाव 18 सितंबर को होंगे। डीयू रजिस्ट्रार की ओर से चुनाव तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। चुनाव की घोषणा के साथ ही अब आचार संहिता भी लागू हो गई है। मतदान के अगले दिन ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इससे पहले उम्मीदवार 10 सितंबर दोपहर तीन बजे तक नामांकन कर सकेंगे। इस बार 500 रुपये नामांकन शुल्क के साथ उम्मीदवार को एक लाख रुपये का बॉन्ड भी भरना होगा।

पिछले साल से सबक लेते हुए डीयू प्रशासन चुनाव में लिंगदोह कमेटी व सुप्रीम कोर्ट की सिफारिशों का सख्ती से पालन करवाने के लिए ठोग कदम उठा रहा है। अगस्त की शुरुआत में ही डीयू ने चुनाव समिति बना दी थी। इस बार मुख्य चुनाव अधिकारी रसायन शास्त्र विभाग के प्रो. राज किशोर शर्मा को बनाया गया है। वहीं, मुख्य पीठासीन अधिकारी डॉ. राजेश सिंह को नियुक्त किया जा चुका है। चुनावी शंखनाद होते ही छात्र संगठन भी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


डूसू चुनाव के लिए नामांकन पत्र 10 सितंबर दोपहर तीन बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। इसके बाद उसी दिन नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और छंटनी के बाद शेष रहे उम्मीदवारों की लिस्ट शाम छह बजे जारी कर दी जाएगी। नामांकित उम्मीदवार अपना नाम 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक वापिस ले सकते हैं। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 11 सितंबर को ही शाम पांच बजे जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार आधिकारिक रूप से अपना चुनाव प्रचार शुरु कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सत्र की शुरुआत से ही संगठनों ने छात्रों को लुभाने का प्रयास शुरू कर दिया था। कॉलेजों में किसी ने एंटी रैगिंग अभियान चलाया था तो किसी ने छात्रों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाए थे। वहीं टिकट की दावेदारी करने वालों ने कैंपस में बड़ी-बड़ी गाडिय़ों से नए छात्रों को लुभाया था। हालांकि, इस बार पोस्टरबाजी पर रोक रहेगी क्योंकि प्रशासन ने प्रचार के नियम थोड़े कड़े कर दिए हैं।

दो पालियों में होगा मतदान

मतदान दो पालियों में होगा। दिन के कॉलेजों में वोट सुबह 8:30 से 1 बजे तक डाले जाएंगे जबकि सांध्यकालीन कॉलेजों में वोट डालने का समय दोपहर तीन से शाम 7:30 बजे तक का है। उम्मीदवारों को नामांकन करने के लिए पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय (काफ्रेंस सेंटर) व सेंट्रल काउंसिल चुनाव के लिए प्रत्याशी को अपना नामांकन पत्र संबंध कॉलेज व विभाग में जमा कराना होगा। इस साल उम्मीदवार बनने के लिए एक लाख रुपये के बॉन्ड भरने की शर्त से चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। छात्र संगठन खुले तौर पर इस नियम का विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed