{"_id":"68cc0486e0a83843020f01da","slug":"dusu-elections-voting-took-place-at-195-polling-booths-in-52-polling-centres-2025-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DUSU Elections: डूसू चुनाव में 39.45 फीसदी वोटिंग, कुछ कॉलेजों के परिणाम आए; अंतिम नतीजे आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DUSU Elections: डूसू चुनाव में 39.45 फीसदी वोटिंग, कुछ कॉलेजों के परिणाम आए; अंतिम नतीजे आज
Fri, 19 Sep 2025 12:21 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:21 AM IST
सार
DUSU Elections 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। कॉलेजों के परिणाम आने शुरू भी हो गए हैं। अंतिम परिणाम आज आएंगे।
विज्ञापन
डूसू चुनाव मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 चुनाव का आयोजन गुरुवार, 18 सितंबर को हुआ। इस बार 39.45 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। जिसमें 1,33,412 में से 52,635 वोट डाले गए। वहीं कॉलेजों के परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं जबकि 19 सितंबर को डूसू चुनाव के परिणाम आएंगे ।
विज्ञापन
कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आना शुरू
श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में एबीवीपी का पूरा पैनल जीत गया है। भगिनी निवेदिता कॉलेज छात्रसंघ कॉलेज में क्लीन स्वीप हुआ है। एसजीटीबी खालसा कॉलेज में चार सीटें जीती हैं। जाकिर हुसैन मार्निंग कॉलेज बहुमत पांच सीटें जीते। मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, श्याम लाल कॉलेज, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों में अलग-अलग पदों पर एबीवीपी कार्यकर्ता जीते हैं।
विज्ञापन
इस चुनाव में कुल 52 मतदान केन्द्रों पर बने 195 पोलिंग बूथों पर विद्यार्थियों ने वोट डाले। सुबह के 36 कॉलेजों और विभागों के सात मतदान केन्द्रों तथा दक्षिणी परिसर में बने मतदान केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक वोट डाले गए जबकि शाम के आठ कॉलेजों में दोपहर बाद तीन बजे से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
डूसू चुनाव के मुख्य अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। सभी मतदान केंद्रों पर ऑब्जर्वर लगातार निरीक्षण करते रहे। मतदान के पश्चात ईवीएम को विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मल्टीपर्पज हॉल में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा सहित सभी तरह की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कर ली गई हैं। मतगणना के लिए मल्टीपर्पज हॉल के बेसमेंट में पूरी तैयारी कर ली गई है। अब मतगणना कल यानी 19 सितंबर को होगी।
डूसू चुनाव से जुड़ी अपडेट
इस वर्ष कुल वोट 155000 से अधिक थे।
सांय 5:45 तक 43 पोलिंग स्टेशनों से ईवीएम पहुंची।
इन सभी पोलिंग बूथों के कुल वोट 133412 थे, जिनमें से 52635 वोटों के मतदान का आंकड़ा प्राप्त हुआ।
अभी तक कुल 39.45 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
पिछले कुछ वर्षों के मतदान की स्थिति
वर्ष फीसदी
2024- 35.2
2023- 42
2019- 39.9
2018- 44.5
2017- 42.8
2016- 35.3
2015- 43.3
2014- 44
2013- 45
2012- 40
2011- 30
ये भी पढ़ें: Delhi: जर्जर सड़कें.. थमा ट्रैफिक, 15 मिनट के सफर में लग रहे 40 मिनट; तस्वीरों में सिग्नल फ्री योजना का हाल
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन