{"_id":"673cfc0f996089cb8d0d49b8","slug":"dusu-elections-future-of-21-candidates-to-be-decided-tomorrow-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"DUSU Elections : 21 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला कल, अंतिम तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DUSU Elections : 21 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला कल, अंतिम तैयारियों में जुटा प्रशासन
Wed, 20 Nov 2024 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:29 AM IST
सार
इससे ईवीएम में बंद 21 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। कॉलेज छात्र संघ चुनाव की मतगणना भी बृहस्पतिवार को ही होगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : University Of Delhi
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) के मतगणना कराने पर लगी रोक हटने के बाद 21 नवंबर को मतगणना होगी और नतीजे जारी किए जाएंगे। इससे ईवीएम में बंद 21 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। कॉलेज छात्र संघ चुनाव की मतगणना भी बृहस्पतिवार को ही होगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने मतगणना शांतिपूर्वक कराने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित काॅन्फ्रेंस सेंटर में होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
डीयू में 27 सितंबर को संपन्न हुए डूसू चुनाव में 1, 45, 893 छात्र वोटर थे, लेकिन इनमें से केवल 51, 300 छात्रों ने ही वोट किया था। इस तरह से 14 सालों में सबसे कम 35.2 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान के लिए करीब 500 ईवीएम का इस्तेमाल हुआ था। प्रचार सामग्री के कारण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने के कारण कोर्ट ने मतगणना कराने पर रोक लगा दी थी। उसके बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के साथ परीक्षा शाखा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रख दिया गया था।
विज्ञापन
डूसू से लगभग 50 कॉलेज जुड़े हैं। बृहस्पतिवार को मतगणना सुबह 8:30 बजे के बाद शुरू कर दी जाएगी। डीयू प्रशासन ने मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल की कंपनियों की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन