फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU Election High court seeks explanation from candidates in case of damage to property

डूसू चुनाव: हाईकोर्ट ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर उम्मीदवारों से मांगा स्पष्टीकरण, 28 को पेश होने का आदेश

Tue, 22 Oct 2024 05:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Oct 2024 05:25 AM IST
सार

अदालत एक याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें सार्वजनिक दीवारों को नुकसान पहुंचाने उन्हें गंदा करने और नष्ट करने में कथित रूप से शामिल उम्मीदवारों और छात्र संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

विज्ञापन
DUSU Election High court seeks explanation from candidates in case of damage to property
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उच्च न्यायालय ने सोमवार को सितंबर 2024 में आयोजित दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव लड़ने वाले कई उम्मीदवारों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कथित मामले में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने उम्मीदवारों को कार्यवाही में पक्षकार बनाया और उन्हें 28 अक्टूबर को पेश होने और अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


अदालत ने मौखिक रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय के वकील से कुलपति को यह बताने के लिए कहा कि प्रशासनिक विफलता के कारण यह दुखद स्थिति पैदा नहीं हुई है और उन्हें सुधारात्मक उपाय करने चाहिए। अदालत ने पोस्टर, होर्डिंग और भित्तिचित्रों सहित सभी विरूपण सामग्री को हटाए जाने और सार्वजनिक संपत्ति को बहाल किए जाने तक डूसू चुनावों की मतगणना रोक दी थी। 
विज्ञापन


अदालत एक याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें सार्वजनिक दीवारों को नुकसान पहुंचाने उन्हें गंदा करने और नष्ट करने में कथित रूप से शामिल उम्मीदवारों और छात्र संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर हटाने में एमसीडी ने खर्च किए एक करोड़ रुपये
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) में उम्मीदवारों की और से प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर बैनर हटाने में एमसीडी ने एक करोड़ रुपये खर्च किए हैं। एमसीडी की और से यह जानकारी कोर्ट में सोमवार को दी गई। एमसीडी की और से यह राशि डीयू से मांगी गई है। अब डीयू के लिए इतनी बड़ी राशि को चुकाना मुश्किल है। ऐसे में डीयू कोर्ट की 28 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई का इंतजार करेगा। कोर्ट की और से पहले कहा गया था कि डीयू को इस राशि की भरपाई करनी है इसके लिए वह उमीदवारों से भी यह राशि ले सकता है। डीएमआरसी ने भी सफाई पर खर्च किए एक लाख रुपये मांगे हैं। डीयू की चुनाव समिति की और से पहले उमीदवारों को नोटिस जारी कर भुगतान करने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed