फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dusu election 2019 abvp wins three seats secretary post won by nsui

डूसू चुनाव 2019: ABVP का अध्यक्ष समेत तीन सीटों पर कब्जा, NSUI ने जीती एक सीट

Fri, 13 Sep 2019 07:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Sep 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
dusu election 2019 abvp wins three seats secretary post won by nsui
विजयी उम्मीदवार - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एबीवीपी ने अपना परचम लहराते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमा लिया है। जबकि एनएसयूआई ने सचिव पद पर जीत हासिल की है।

विज्ञापन


आज सुबह से हो रही मतगणना दोपहर करीब 3.30 बजे पूरी हुई जिसके बाद नतीजे घोषित किए गए। एबीवीपी के अक्षित दहिया डूसू के अध्यक्ष, प्रदीप तंवर उपाध्यक्ष, शिवांगी खरवाल संयुक्त सचिव और एनएसयूआई के आशीष लांबा सचिव चुने गए। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में आरएसएस से जुड़े एबीवीपी ने शुक्रवार को अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को सचिव पद पर जीत मिली। चुनाव परिणाम आते ही किंग्सवे कैम्प स्थित मतगणना केंद्र के बाहर जश्न शुरू हो गया। समर्थकों ने ‘ढोल’ की थाप पर नृत्य किया तथा विजेता उम्मीदवारों पर गुलाब की पंखुडियां बरसाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद माला पहने विजेताओं ने विश्वविद्यालय के कला संकाय की तरफ कूच किया जहां से विजयी जुलूस निकाला जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अक्षित दहिया ने अध्यक्ष पद के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की चेतना त्यागी को 19 हजार मतों से पराजित किया, जो अब तक सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत है।

एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक मोनिका चौधरी ने कहा कि हमारे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 19 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए हैं जो हाल के समय में जीत का सर्वाधिक अंतर है। हम तीन सीटों पर विजयी रहे। हम महिलाओं को सशक्त करने के लिए‘मिशन साहसी’ चलाना चाहते हैं। 

अमित शाह ने दी बधाई 

भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने इस जीत पर छात्र संगठन को बधाई दी है। 



कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर संगठन को बधाई दी। नड्डा ने कहा कहा कि यह राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है जो राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिये कार्य करती है ।

नड्डा ने ट्वीट किया, दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में 3 पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव) पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई।ये युवा हमारे देश का भविष्य हैं और परिषद से निकला हर कार्यकर्ता समाज और संगठन को समर्पित है। यह छात्रों में राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। एबीवीपी छात्र जीवन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत कर, सही दिशा, दृष्टि प्रदान कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना को साकार करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है इस परिवार में सीखने और कार्य करने का अवसर मिला।

39.9 फीसदी मतदान

छात्र संगठन एनएसयूआई, एबीवीपी और आइसा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में कुल मतदान प्रतिशत 39.9 रहा था। सुबह की पाली में लगभग 40 फीसदी मतदान हुआ, जो बीते साल से काफी कम है। जबकि शाम की पाली के कॉलेजों में मतदान रात 7.30 बजे संपन्न हुआ। देर रात तक शाम की पाली का मतदान प्रतिशत घोषित नहीं किया गया था।


डूसू चुनाव के लिए कुल 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। बताया जा रहा है कि श्यामलाल इवनिंग कॉलेज में 41 फीसदी, एआरएसडी में 48, देशबंधु में 37.44, भगिनी निवेदिता में 27, वेंकटेश्वर कॉलेज में 32, राजधानी में 43, रामानुजन कॉलेज में 34 और अरबिंदो कॉलेज में लगभग 33.4 फीसदी मतदान हुआ। लॉ फैकल्टी में भी इस बार कम मतदान होने की सूचना है।

कुछ वर्षों का मतदान प्रतिशत

वर्ष 2011            35.00
वर्ष 2012            40.40
वर्ष 2013            43.38
वर्ष 2014            44.43
वर्ष 2015            43.30
वर्ष 2016            37.00
वर्ष 2017            42.80
वर्ष 2018            44.46
वर्ष 2019            39.9 लगभग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed