{"_id":"5f8df8918ebc3e9b7a5bf7b3","slug":"dusu-and-abvp-will-go-to-court-against-delhi-government-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार के फैसले के खिलाफ डूसू व एबीवीपी जाएंगे कोर्ट, आज दिल्ली सचिवालय पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार के फैसले के खिलाफ डूसू व एबीवीपी जाएंगे कोर्ट, आज दिल्ली सचिवालय पर करेंगे प्रदर्शन
Tue, 20 Oct 2020 02:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
DUSU
डीयू से संबद्ध व दिल्ली सरकार से सौ फीसदी वित पोषित 12 कॉलेजों में शिक्षकों को स्टूडेंट सोसाइटी फंड से वेतन दिए जाने के दिल्ली सरकार के आदेश से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फैसले पर कड़ी आपति जताए जाने के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) व छात्र संगठन एबीवीपी ने इस आदेश के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है। वहीं आदेश के विरोध में डूसू व एबीवीपी मंगलवार को दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन भी करेंगे। दोनों ने एक स्वर से इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) तथा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ने दिल्ली विश्वविद्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता में दिल्ली सरकार द्वारा डीयू के कॉलेजों के स्टूडेंटस सोसायटी फंड से वेतन दिए जाने संबंधी फैसले का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। एबीवीपी ने इस निर्णय के वापस लिए जाने तक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को आईटीओ मेट्रो स्टेशन से दिल्ली सचिवालय तक छात्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
डूसू अध्यक्ष अक्षित दहिया ने कहा सोसायटी फंड को छात्रों से फीस के रूप में लिया जाता है, ऐसे में फंड का छात्रों के कल्याण के लिए उपयोग न करके कहीं और उपयोग करना अनुचित है। डूसू इसके खिलाफ न्यायालय में याचिका डालेगा। छात्रों के हितों को सुरक्षित करने के लिए न्यायालय का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव ने कहा दिल्ली सरकार छात्रों के हितों का संरक्षण करने में विफल रही है। सरकार का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है।