फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dushyant chautala mention our Organization in faridabad

गठबंधन पर नहीं, अभी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर: दुष्यंत चौटाला

Sun, 02 Dec 2018 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 02 Dec 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Dushyant chautala mention our Organization in faridabad
Dushyant chautala - फोटो : अमर उजाला

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से निष्कासित सांसद दुष्यंत चौटाला ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हरियाणा में गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि अभी वे अपना संगठन मजबूत करने में जुटे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल सहित किसी भी पार्टी के नेता से उनकी गठबंधन के लिए कोई बातचीत नहीं हुई है। 

विज्ञापन


9 दिसंबर को जींद रैली में पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। उसके बाद कोर कमेटी की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। रविवार को पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए फरीदाबाद पहुंचे दुष्यंत चौटाला का कई जगह स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने लोगों को जींद रैली में पहुंचने का न्यौता दिया।
विज्ञापन

 
इनेलो के दो फाड़ होने के बाद पार्टी से अलग हुए दुष्यंत चौटाला नई पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। इसके लिए वह अपना संगठन तैयार कर रहे हैं। संगठन मजबूत हो इसके लिए दुष्यंत चौटाला किसी भी कारण से इनेलो छोड़ चुके पुराने कार्यकर्ताओं के गिले शिकवे दूर कर उन्हें अपने साथ जोड़ने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं औ जनता का ही सहारा

दुष्यंत चौटाला इनेलो के प्रदेश सचिव रह चुके मास्टर ऋषिपाल के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें हार नहीं माननी है। पार्टी को मजबूत करना है। चौटाला ने कहा कि परिवार ने तो उन्हें बाहर कर दिया है। अब तो उन्हें अपने कार्यकर्ताओं और जनता का ही सहारा है।
 
जींद की रैली के बाद होगी कोर कमेटी की बैठक 
इस दौरान दुष्यंत चौटाला से आप के साथ गठबंधन की चर्चाओं पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी वे अपना संगठन मजबूत करने में जुटे हैं। अरविंद केजरीवाल से गठबंधन के लिए कोई बातचीत होने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो केजरीवाल और न ही किसी अन्य पार्टी के नेता से उनकी कोई बातचीत हुई है। जींद की रैली के बाद कोर कमेटी की बैठक होगी, उसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed