{"_id":"5be4c014bdec226992759376","slug":"dushyant-chautala-group-announcement-of-eight-spokespersons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनेलो में घमासान के बीच आठ प्रवक्ताओं के नाम का एलान, जननायक सेवा दल ने जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो में घमासान के बीच आठ प्रवक्ताओं के नाम का एलान, जननायक सेवा दल ने जारी की सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी में चल रहे घमासान के बीच सांसद दुष्यंत चौटाला के धड़े ने बड़ा दांव चला है। दुष्यंत की तरफ से टीवी चर्चा के लिए प्रवक्ताओं की आठ लोगों के नाम की सूची जारी की है। ये प्रवक्ता जननायक सेवा दल के प्रतिनिधि के तौर पर डॉ. अजय चौटाला के परिवार का पक्ष रखेंगे।
डॉ. अजय चौटाला के पैरोल पर आने के बाद से नैना चौटाला और बेटों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अजय हरियाणा में जिलों में घूम-घूम कर विरोध का परचम बुलंद कर रहे हैं।
दूसरी ओर तेजी से बदले घटना क्रम में जननायक सेवा दल ने आपात बैठक करके आठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति का एलान किया है। यानि अब टीवी बहस में इनेलो और जननायक सेवादल के प्रवक्ता आमने सामने होंगे।
विज्ञापन
जननायक सेवा दल को चौधरी देवीलाल की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए साल 2002 में डॉ अजय चौटाला ने गठित किया था। सेवा दल के राष्ट्रीय प्रमुख दिनेश डागर का कहना है कि अपना पक्ष रखने के लिए हमें लोगों की जरूरत थी।

इसलिए आठ लोगों को तत्काल प्रभाव से मीडिया खासतौर पर इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए नियुक्त किया गया है। इसमें से ज्यादातर वह चेहरे हैं जो सालों से टीवी डिबेट में इनेलो का पक्ष रखते आए हैं। लेकिन पार्टी में मची खींचतान के बाद से इन्हें पिछले कुछ महीने से डिबेट में भेजा नहीं जा रहा था।
जन नायक सेवादल के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर ने अमर उजाला को बताया कि यह सभी प्रवक्ता टीवी डिबेट में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। जबकि पार्टी की पिछले दिनों घोषित सूची में इन पदाधिकारियों का नाम नहीं था। डागर ने कहा जल्द ही जिला और राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति भी कर दी जाएगी।
प्रवक्ता सूची
1. प्रदीप देसवाल
2. मनदीप बिश्नोई
3. अजय गुलियारू
4. अरविन्द भारद्वाज
5. बलराम माकडौली
6. विवेक चौधरी
7. दिनेश अग्रवाल
8. दलबीर धनखड़