{"_id":"40a757345b9d5da26096371e6279c629","slug":"during-repair-the-roof-fell-engineer-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के दौरान छत गिरी, इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के दौरान छत गिरी, इंजीनियर की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर इलाके में रविवार दोपहर मरम्मत के दौरान एक दो मंजिला मकान की छत गिर गई। हादसे में मकान मालिक इंजीनियर और एक मजदूर जख्मी हो गए। घायलों को मलबे से निकालकर गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मकान मालिक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त प्रमोद शर्मा (35) के रूप में हुई है। घायल मजदूर बहादुर (18) का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खजूरी खास थाना पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, प्रमोद परिवार के साथ डी-56, गली नंबर-15 वेस्ट करावल नगर में रहते था। परिवार में पत्नी पूनम, दो बेटे और अन्य सदस्य हैं। प्रमोद आनंद विहार स्थित एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। प्रमोद ने 100 गज का मकान बनाया हुआ था। मकान की छत टुकड़ियों की बनी थी। पहली मंजिल की छत की एक टुकड़ी टूट गई थी। प्रमोद ने उसी की मरम्मत करानी शुरू की थी। रविवार को पहले मंजिल की छत पर चार मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर के समय अचानक पहली मंजिल की छत गिर गई। इस वजह से ग्राउंड फ्लोर की छत भी गिर गई। हादसे के समय प्रमोद नीचे घर में खाना खा रहा था। वह और बहादुर नामक मजदूर मलबे में दब गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया। खजूरी खास थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।