फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   during patroling the suspect attacked two constables with a razor one is undergoing treatment in the hospital

बदमाशों के हौंसले बुलंद: गश्त के दौरान संदिग्ध ने किया दो हवलदारों पर उस्तरे से हमला, एक का अस्पताल में चल रहा है इलाज

Wed, 13 Jul 2022 05:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 05:32 AM IST
सार

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि घायल हवलदारों की पहचान जितेंद्र और मुकेश के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
during patroling the suspect attacked two constables with a razor one is undergoing treatment in the hospital
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिंदापुर इलाके में मंगलवार शाम गश्त के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ने के दौरान आरोपी ने दो हवलदारों पर उस्तरे से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। घायल पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक हवलदार को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि घायल हवलदारों की पहचान जितेंद्र और मुकेश के रूप में हुई है। जबकि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पनकलां निवासी एस के मसरफ के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवलदार जितेंद्र और मुकेश मंगलवार शाम 6.45 बजे इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन लोगों ने एक युवक को उस्तरा लेकर एक व्यक्ति का पीछा करते हुए देखा। दोनों पुलिस कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोपी वहां से भागने लगा। पीछा करने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसी दौरान आरोपी ने दोनों पुलिसकर्मियों पर उस्तरे से हमला कर दिया। जितेंद्र के सिर और हाथ में चोट लगी। जबकि मुकेश के हाथ में चोट आई। 
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल हवलदारों को अस्पताल ले गए। मुकेश को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं जितेंद्र का इलाज चल रहा है। पुलिस उपायुक्त अस्पताल जाकर जितेंद्र से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उसकी तबियत ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed