फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   during odd even this is the situation of air health

सम-विषम के दौरान हवा की सेहत का ये है आंकलन, अलग-अलग दावे

Tue, 19 Apr 2016 05:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
during odd even this is the situation of air health
सम-विषम का सूरत-ए-हाल - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

सम-विषम योजना के जरिये सड़कों पर न ट्रैफिक कम हो रहा है ना ही प्रदूषण। सरकारी व निजी संस्थानों से जारी आंकड़ों से मिलेजुले परिणाम सामने आ रहे हैं। दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) ने बीते हफ्ते शनिवार को मोबाइल वैन के जरिये 74 स्थानों पर परिवेशी वायु गुणवत्ता जांच की।

विज्ञापन


24 घंटे की जांच के बाद सार्वजनिक हुए परिणाम बताते हैं कि दिल्ली व इसकी सीमा से लगे अधिकांश इलाकों में पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) - 2.5 (हवा में मौजूद खतरनाक बारीक कण) तय मानक के अनुरूप रहे।
विज्ञापन


वहीं पीएम - 10 में भी कमी आ रही है। इसके इतर द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी) ने दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम की मात्रा तय मानकों से अधिक बताई है। साथ ही दोहराया है कि वायु गुणवत्ता बेहतर करने के लिए सम-विषम के अलावा सरकार को अन्य उपाय करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीसीसी के दावे प्रदूषण स्तर में कमी का दावा कर रहे हैं

during odd even this is the situation of air health
सम-विषम का सूरत-ए-हाल - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

डीपीसीसी की मोबाइल वैन 15 से 30 अप्रैल तक राजधानी के विभिन्न इलाकों में हवाओं के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच करेगी। डीपीसीसी के जरिये शुक्रवार और शनिवार को रिकॉर्ड किए आंकड़े दिल्ली में प्रदूषण स्तर में कमी का दावा कर रहे हैं।

कमेटी का कहना है कि शुरुआती रुझान दिल्ली के लिए सकारात्मक है। हालांकि अभी पूरी तरह इसका आकलन संभव नहीं है। कुछ दिनों बाद ही इस पर राय दी जा सकती है। मोबाइल वैन के जरिये 74 स्थानों पर वायु नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

इनमें 42 स्थानों में पीएम - 2.5 सामान्य स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से कम पाया गया। वहीं पीएम 10 कुल 45 स्थानों पर 200 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से कम दर्ज किया गया।

इन जगहों पर रहा पीएम तय मानक से ज्यादा

during odd even this is the situation of air health
सम-विषम का सूरत-ए-हाल - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

डीपीसीसी के मुताबिक शनिवार को पीएम युक्त प्रदूषित हवा आईएसबीटी कश्मीरी गेट, दिल्ली सचिवालय, सराय काले खां, आश्रम, दिल्ली के बाहर गाजीपुर इलाका, विधानसभा, मॉडल टाउन, दिल्ली के बाहर नोएडा, बदरपुर बॉर्डर, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, टिकरी बॉर्डर, मुंडका, कालकाजी, चितरंजन पार्क, चिराग दिल्ली, आईआईटी दिल्ली, मुनिरका, बुराड़ी क्रॉसिंग, वजीराबाद, भजनपुरा में पाया गया।

वहीं टेरी ने बताया शनिवार को नाइट्रोजन ऑक्साइड की हवा में मात्रा सामान्य पाई गई। वहीं पीएम 2.5 और पीएम 10 हवा में तय मानकों से अधिक पाए गए। टेरी के मुताबिक बहादुरगढ़, आरकेपुरम, पंजाबी बाग, मंदिर मार्ग, लोधी रोड, बहादुरगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव में पर्टिकुलेट मैटर मानकों से अधिक दर्ज किए गए।

मालूम हो कि पीएम 2.5 के लिए सामान्य स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और पीएम 10 के लिए सामान्य स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed