{"_id":"5f5fce7dd2b4b113db552b68","slug":"during-journey-if-metro-passengers-ignore-social-distancing-then-an-alert-will-be-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में सफर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते हैं यात्री तो एक अलर्ट से हो जाएगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में सफर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते हैं यात्री तो एक अलर्ट से हो जाएगा खुलासा
Tue, 15 Sep 2020 01:41 AM IST
Vikas Kumar
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण काल में अगर मेट्रो में सफर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की यात्री अनदेखी करते हैं तो एक अलर्ट से खुलासा हो जाएगा। संक्रमण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए न केवल स्टीकर सीटों और फ्लोर पर लगाए गए हैं बल्कि वजन बढ़ते ही यह बात साफ हो जाएगी कि नियमों की अनदेखी हुई है।
विज्ञापन
संक्रमण के दौर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जहां डीएमआरसी कर्मी लगातार नजर रख रहे है। बावजूद इसके अगर सफर के दौरान किसी कोच में नियत से अधिक संख्या में यात्री सवार होते हैं तो तुरंत ट्रेन संचालक को अलर्ट जाएगा। इसके बाद अगले स्टेशन पर मेट्रो को रोककर यात्रियों को अलग अलग कोच में भेजा जाएगा ताकि कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन बढ़ते ही मिलेगा अलर्ट
औसतन 50 यात्रियों के लिए करीब 3500 किलोग्राम का वजन तय किया गया है। किसी भी कोच में अगर यात्रियों की संख्या अधिक होती है तो वजन बढ़ते ही ट्रेन ऑपरेटर को अलर्ट जाएगा। चूंकि परिचालन के दौरान यात्रियों को एक कोच से दूसरे में नहीं भेजे जा सकते हैं, इसलिए अगले स्टेशन पर ऐसा किया जाएगा। सोमवार को लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक बार ऐसा किया गया ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन में अनदेखी न हो।
येलो लाइन पर सेवाएं हुई आधे घंटे से अधिक प्रभावित
राजीव चौक और नई दिल्ली के बीच तकनीकी खराबी(वेल्ड फ्रैक्चर) के कारण सुबह आठ से करीब 8.30 बजे तक आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि इसे करीब आधे घंटे बाद ठीक करने के बाद सेवाएं सामान्य हो गईं।