{"_id":"5c947638bdec222dc91301b2","slug":"during-conflict-between-two-groups-one-died-at-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत
Fri, 22 Mar 2019 11:14 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के गांव सालाबाद निवासी राजा पुत्र नरेंद्र सिंह गुरुवार शाम गोली लगने से गम्भीर रुप से घायल हो गए। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार होली के बाद दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान युवक को गोली लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
परिजनों ने आनन-फानन में गम्भीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने किसी तरह मामले को शांत कराते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया गांव सालाबाद में युवक की गोली लगने से मौत हुई है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन