फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Durga puja pandal made on the theme of tribal art

Delhi: आदिवासी कला की थीम पर बनाया दुर्गा पूजा पंडाल, पट्टचित्र और मधुबनी कलाकृतियों से सजा

Tue, 24 Oct 2023 01:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Oct 2023 01:45 AM IST
सार

ग्रेटर कैलाश-एक में दुर्गाबाड़ी पूजा समिति ने भव्य तरीके से दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित किया है। बंगाल और ओडिशा के आदिवासी समुदाय की पारंपरिक कला के इस्तेमाल से पूरे पंडाल को संवारा गया है। पंडाल की दीवारें अपने में प्रकृति को समेटे मन को सुकून देती हैं।

विज्ञापन
Durga puja pandal made on the theme of tribal art
ग्रेटर कैलास में दुर्गाबाड़ी पूजा समिति के सभी सदस्य - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

ग्रेटर कैलाश-एक में आदिवासी कला की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल को संवारा गया है। यहां मां दुर्गा की सात फुट ऊंची मनमोहक मूर्ति स्थापित की गई है। तीन दिन से बंगाली परंपरा के मुताबिक विधिविधान से आदिशक्ति की पूजा हो रही है। यहां आधी रात तक उत्सव चल रहा है। इस दौरान महिलाएं धुनुची नृत्य करती हैं। सात खास व्यंजनों वाले प्रसाद मिलते हैं। प्रसाद का मैन्यू हर दिन बदल जाता है।

विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश-एक में दुर्गाबाड़ी पूजा समिति ने भव्य तरीके से दुर्गा पूजा उत्सव आयोजित किया है। बंगाल और ओडिशा के आदिवासी समुदाय की पारंपरिक कला के इस्तेमाल से पूरे पंडाल को संवारा गया है। पंडाल की दीवारें अपने में प्रकृति को समेटे मन को सुकून देती हैं। इन पर फूल-पत्तियों के चित्र आदिवासी कला के उपयोग से बनाए गए हैं। पूजा पंडाल का मुख्य द्वार कालीघाट के पारंपरिक पट्टचित्र शैली में सुसज्जित है। पंडाल की ऊंचाई करीब 12 फुट है। लाइटिंग से इसकी शोभा देखते बनती है। सुबह शाम घंटे-घड़ियाल की धुन, धूप-दीप, नैवेद्य की आरती और भजनों से वातावरण भक्तिमय है।
विज्ञापन


बंगाल जैसी ग्रेटर कैलाश की दुर्गा पूजा
पूजा समिति की कोषाध्यक्ष एना पाठक ने बताया कि पांच हजार लोगों के लिए हर दिन प्रसाद बनता है। ढोकर दालना, मिश्रित सब्जियां, पापड़, पुलाव, आम चटनी और बैंगन के पकौड़े के अलावा संदेश और राजभोग जैसे मिष्ठान प्रसाद के रूप में मिलते हैं। ग्रेटर कैलाश की यह दुर्गापूजा बंगाल की दुर्गापूजा का एहसास करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed