Delhi: आफत बना खराब मौसम, आईजीआई एयरपोर्ट से कई उड़ानों को किया गया डायवर्ट
खराब मौसम के कारण 10 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है। इनमें से सात को जयपुर और तीन को लखनऊ में डायवर्ट किया गया।
विस्तार
तेज हवा और खराब मौसम की वजह से सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित है। दिल्ली आने और दिल्ली से जाने वाली फ्लाइट्स पर इसका असर पड़ा है। खराब मौसम के कारण 10 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है। इनमें से सात को जयपुर और तीन को लखनऊ में डायवर्ट किया गया।
बारिश व ठंडी हवा से 5 डिग्री गिरा पारा
दिल्ली-एनसीआर में बारिश व ठंडी हवा से अधिकतम तापमान 32 से गिरकर 27 डिग्री तक पहुंच गया है। इस कारण सुबह-शाम की ठंड लौट आई है। तापमान में हुई गिरावट ने एक बार फिर से लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम का ऐसा मिजाज अभी 25 मार्च तक बना रहेगा। पूरे सप्ताह बादल छाए रहने व 24 मार्च को एक बारिश होने की संभावना है। उसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।