फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to terror alert, give immediate information on unclaimed luggage appearance

आतंकी घटनाओं के चलते अलर्ट जारी, लावारिस सामान दिखने पर तत्काल दें सूचना 

Mon, 04 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 04 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Due to terror alert, give immediate information on unclaimed luggage appearance

प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रेलवे स्टेशनों और बसों में हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए जीआरपी ने अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रेलवे स्टेशनों के पूछताछ केंद्र पर बैठने वाले कर्मचारियों से सतर्क रहने का संदेश प्रसारित करने को कहा है। 

विज्ञापन


इस बाबत जीआरपी ने जगह-जगह पोस्टर लगाकर यात्रियों से भी सतर्क रहकर यात्रा करने की अपील की है। रेलकर्मियों को लिखे पत्र में जीआरपी ने कहा कि पिछले दिनों पानीपत रेलवे स्टेशन पर दो बार बम फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


अभी हाल ही में कुरूक्षेत्र के पीपली बस स्टैंड पर एक बस को निशाना बनाते हुए विस्फोट करने की घटना को अंजाम दिया गया है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पूछताछ केंद्र से लगातार यात्रियों को सतर्क रहने का संदेश प्रसारित किया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को यही भी सूचना दी जाए कि ट्रेन में भी यदि कोई लावारिस सामान किसी को दिखाई दे तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते घटनाओं को रोका जा सके। 


जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि ओल्ड स्टेशन, न्यूटाउन, बल्लभगढ़, पलवल समेत अन्य स्टेशनों पर इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही जीआरपी को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed