फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   due to technical error in delhi metro service being affected on blue line

दिल्ली: ब्लू लाइन मेट्रो ट्रेन में आई तकनीकी खामी, सेवा प्रभावित

Tue, 21 Aug 2018 06:30 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
due to technical error in delhi metro service being affected on blue line
delhi metro

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर आज एक ट्रेन में तकनीकी दिक्कत आने से सेवाएं करीब 30 मिनट प्रभावित रहीं। इस ट्रेन को बाद में सेवा से हटा लिया गया। ब्लू लाइन (3,4) द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा सिटी सेंटर, वैशाली से जोड़ती है।

विज्ञापन


डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘लाइन 3 अप लाइन (द्वारका की तरफ जाने वाली) पर करोल बाग और राजेंद्र प्लेस स्टेशनों के बीच एक ट्रेन में अचानक आपातकालीन ब्रेक लगने के कारण ट्रेन सेवाएं अपराह्न दो बजकर 55 से तीन बजकर 20 मिनट तक प्रभावित रहीं।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिक्कत दूर होने के बाद ट्रेन को राजेंद्र प्लेस स्टेशन ले जाया गया जहां यात्रियों को ट्रेन से उतारा गया और ट्रेन को आगे की जांच के लिए सेवा से हटा दिया गया। अधिकारी ने कहा कि अब सेवाएं सामान्य हो गई हैं। बीते कुछ महीनों में ब्लू लाइन पर कई बार तकनीकी दिक्कतें आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed