फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to ruckus between Congress and AAP party on dengue and pollution in Delhi MCD House

कांग्रेस-आप के बीच तकरार: सिर्फ पांच मिनट चला MCD सदन, 54 प्रस्ताव पास, डेंगू और प्रदूषण पर मेयर से मांगा जवाब

Wed, 01 Nov 2023 08:15 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 01 Nov 2023 08:15 AM IST
सार

दिल्ली एमसीडी सदन में डेंगू और प्रदूषण पर कांग्रेस और आप पार्टी के बीच हंगामे के चलते 5 मिनट ही काम हो सका। पांच मिनट चले सदन में 58 प्रस्तावों में से 54 पर मुहर लग सकी।

विज्ञापन
Due to ruckus between Congress and AAP party on dengue and pollution in Delhi MCD House
एमसीडी सदन में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम का सदन मंगलवार को महज पांच मिनट चला। हंगामे के कारण बिना चर्चा के ही 58 में से 54 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय के सदन में आते ही कांग्रेस के पार्षदों ने डेंगू की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने के मुद्दे पर सवाल किए। कहा कि वायु प्रदूषण से लोगों की सांस फूल रही है, डेंगू से लोग मर रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने के बजाय डेंगू की रिपोर्ट को छिपा रही है। 

विज्ञापन


सदन में कांग्रेस ने मेयर को घेरा, पूछे सवाल
मेयर ने पार्षदों से शांतिपूर्वक बैठने और सदन को चलने देने की अपील की। नेता सदन राजा इकबाल सिंह ने मेयर से कहा कि वह पहले कांग्रेस के पार्षदों के सवालों के जवाब दें, फिर सदन को आगे बढ़ाएं। सदन में हंगामा बढ़ता देख मेयर ने कार्यवाही वहीं रोक दी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11 बजे सदन की बैठक बुलाई गई थी। इसमें कांग्रेस के पार्षद डेंगू और प्रदूषण वाली ड्रेस पहनकर आए थे। मेयर करीब 25 मिनट देरी से सदन में पहुंचीं। उन्होंने नेता सदन मुकेश गोयल से शोक प्रस्ताव पढ़ने की अपील की। इससे पहले कांग्रेस के पार्षदों ने डेंगू की रिपोर्ट क्यों सार्वजनिक नहीं की जा रही, इस पर मेयर से सवाल पूछना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद शगुफ्ता ने कहा कि डेंगू के पांच हजार से ज्यादा मामले हैं, इससे लोग मर रहे हैं। वायु प्रदूषण से बच्चे, बड़े, बूढ़े सबके फेफड़े खराब हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी वादा करके सत्ता में आई थी कि निगम के हर कामकाज में पारदर्शिता रखेगी, लेकिन सत्ता में आते ही निगम की खामियों पर पर्दा डालना शुरू कर दिया। नेता सदन ने शोरशराबे के बीच शोक प्रस्ताव पढ़ा।

कांग्रेस पार्षदों के सवालों के जवाब दें फिर बोलेंगे : इकबाल सिंह
मेयर ने नेता सदन राजा इकबाल सिंह से बोलने के लिए कहा। नेता विपक्ष ने कहा कि पहले वह कांग्रेस के पार्षदों के सवालों के जवाब दें फिर वह बोलेंगे। उन्होंने मेयर से कहा कि वह डीएमसी एक्ट के खिलाफ जाकर बजट से जुड़े प्रस्ताव को सीधे सदन में पास करा रही हैं, ऐसा न करें, नहीं तो उनका हाल भी मनीष सिसोदिया जैसा हो सकता है। इस पर मेयर ने कहा कि यदि इसी तरह से हंगामा होगा तो सदन नहीं चल पाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पार्षदों को सीट पर जाकर बैठने के लिए कहा। राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी निगम अधिकारियों के साथ मिलकर गैर-कानूनी काम कर रही है। सदन की बैठक में पास अधिकांश प्रस्ताव को पहले स्टैंडिंग कमेटी से पास करवाना चाहिए था, उसके बाद निगम सदन में विचार विमर्श के लिए लाया जा सकता था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के नए आयाम खोले हैं। 

कांग्रेस और भाजपा के पार्षद दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नहीं रोक पाने की जिम्मेदारी लेते हुए सीएम केजरीवाल से इस्तीफा मांग रहे थे। सदन में हंगामा तेज हो गया, भाजपा पार्षदों ने एजेंडे की कॉपी उड़ानी शुरू कर दी, तभी मेयर सीट से उठकर बाहर निकल गईं, इसके बाद सदन स्थगित हो गया।

सदन में 58 महत्वपूर्ण प्रस्ताव आए। विपक्ष ने हंगामा किया, इस पर चर्चा नहीं हो पाई। लोगों और निगम कर्मियों की भलाई के लिए 54 प्रस्ताव पास किए, एक रद्द हुआ, तीन स्थगित हुए। 5000 सफाई कर्मियों को पक्का किया, 3100 डीबीसी कर्मियों को एमटीएस में तब्दील किया।
-डॉ. शैली ओबरॉय, मेयर, एमसीडी

1500 करोड़ बजट से जुड़े एजेंडे को सीधे सदन में ले आकर कैसे पास किया गया, इन्हें पहले स्टैंडिंग कमेटी में आना था, टेक्निकल कमेटी इस पर चर्चा करती, लेकिन मेयर और कमिश्नर की मिलीभगत से डीएमसी एक्ट के सेक्शन-44 का उल्लंघन किया गया। -राजा इकबाल सिंह, नेता विपक्ष, एमसीडी


कश्मीर में पहली बार पुलिस की पाठशाला
यह पहला मौका है जब कश्मीर के स्कूली विद्यार्थी कानून की बारीकियों से अवगत हुए। उन्हें कानूनी अधिकार के साथ कर्तव्य भी समझाए गए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्रीनगर के टिंडेल बिस्को स्कूल में पुलिस की पाठशाला और मैलिंसन गर्ल्स स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट इशिता सिंह ने छात्राओं को खतरों के प्रति आगाह करने के साथ ही उनसे लड़ने का हौसला भी बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed