फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to negligence of the authorities do not see the dark.

लापरवाही के चलते अधिकारियों को नहीं दिखाई देता अंधेरा

Mon, 16 Nov 2015 04:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 16 Nov 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
Due to negligence of the authorities do not see the dark.

नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल फरीदाबाद की सड़कों पर रोशनी के इंतजाम तक नहीं हैं।

विज्ञापन


शहर की सड़कों पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। इसके चलते शहर की कानून व्यवस्था पर खतरा मंडरा रहा है लेकिन स्मार्ट सिटी की रट लगाने वाले अधिकारियों को इससे कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हाल हार्डवेयर चौक से प्याली चौक तक देखा जा सकता है। जहां स्ट्रीट लाइटों के खंभे महज शोपीस बने हुए हैं। लाइट न होने के कारण लोगों  के साथ अनहोनी का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रोड पर रोजाना हजारों लोगों का गुजरना होता है। फिर भी नगर निगम को इस रोड पर अंधेरा नहीं दिखाई देता है। अधिकारी एक दूसरे पर पल्ला झाड़ते नजर आते हैं।

घटनाग्रस्त इलाकों में लाइट खराब

Due to negligence of the authorities do not see the dark.

हार्डवेयर चौक से एयरफोर्स स्टेशन तक जाने वाली इस रोड पर आपराधिक घटनाए ज्यादा होती है। फिर भी निगम खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को सही नहीं करवा रहा है। हार्डवेयर चौक से प्याली चौक पर आए दिन लोगों से छीना झपटी और मारपीट जैसी घटनाएं होती रहती हैं।

लोगों को होती है परेशानी-
लाइट खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लाइट न होने के कारण कई बार साइकिल सवार बड़े बाहनों की चपेट में आ जाते हैं।

औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़े वाहनों का इस रोड पर ज्यादा आवागमन होता है। लाइट न होने के कारण छोटे वाहन वालों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतें होती हैं।

खटाना चौक पर लगाई गई शहर की पहली सोलर रोड लाइट चोरी-
शहर में कई जगहों पर सोलर लाइटें स्थापित की गई थी। खास बात यह है कि खटाना चौक से शहर में लगाई पहली सोलर लाइट चोरी हो चुकी है। इसकी जानकारी अधिकारियों को न हो ऐसा मुमकिन नहीं है। फिर भी आजतक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed