फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to increasing speed of monsoon, there is a possibility of heavy rain next week

Delhi NCR News: मानसून की बढ़ती स्पीड से अगले हफ्ते तेज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
- शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई, अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे लुढका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह भी तेज बारिश की संभावना है। जबकि इस सप्ताहंत तक हल्की बारिश के आसार हैं। 13 जुलाई तक तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उसके बाद 17 जुलाई तक अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।
दिल्ली में जुलाई में अब तक 57 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि जुलाई का औसतन 195.8 मिमी का है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के आसपास मानसून का ट्रफ बना हुआ है। यह वीकेंड तक बना रहेगा जिसके कारण हल्की बारिश होगी। इसके बाद अगले सप्ताह यह दुबारा उत्तर की तरफ बनेगा। इसके कारण अगले सप्ताह दिल्ली और आसपास के इलाकों में रूक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को भी सुबह बादल छाए रहे उसके बाद धूप निकल आई। लेकिन कुछ ही देर में मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज तो कुछ में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 017.1 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 001.0 बारिश दर्ज की गई। उसके बाद धूप व बादलों की लुकाछिपी का खेल शाम तक चलता रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं 13 जुलाई की रात से बारिश की तीव्रता बढ़ने लगेगी। ऐसा 17 जुलाई तक रहेगा इसके बाद बारिश में कमी आने लगेगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed