{"_id":"11749cb1fd1e4fc583633345eae538f1","slug":"due-to-illegal-relationship-woman-killing-her-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के चलते करा दी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के चलते करा दी पति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 17 Dec 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर-64 निवासी मोहन की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। पत्नी सरिता उर्फ फूलवती ने ही प्रेमी देशराज के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों के अलावा हत्या की साजिश में शामिल रामप्यारी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि मोहन उर्फ मोनी का शव 14 दिसंबर को सेक्टर-64 स्थित एक खाली प्लॉट में पड़ा पाया गया था। पुलिस हिरासत में सरिता ने बताया कि पति कोई काम नहीं करता था। इस वजह से दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाली रामप्यारी से हो गई।
विज्ञापन
रामप्यारी ने उसे घरों में मेड का काम दिलवा दिया। काम के सिलसिले में ही उसकी पहचान देशराज से हो गई। थोड़े समय बाद देशराज उर्फ राजेश और फूलवती के बीच प्रेम हो गया। उनके प्रेम संबंधों में मोहन रुकावट बन रहा था। योजना के तहत देशराज मोहन को 13 दिसंबर की रात बातचीत करने के बहाने बुला ले गया।
विज्ञापन
देशराज ने बताया कि वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर उसने मोहन के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। जांच अधिकारी एसआई भीम सिंह ने बताया कि मोहन को रास्ते से हटाने के लिए फूलवती ने सहेली रामप्यारी को भी अपने साथ मिला लिया।
भीम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने जांच भटकाने के लिए घटना स्थल पर बोतल और ग्लासों को रखा था। सामान्य पूछताछ के दौरान तीनों पर पुलिस को शक हुआ। जिस दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूला। आरेपी पुलिस रिमांड में है।