फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUcollege in Najafgarh and East Delhi campus will be ready soon

छात्रों की बल्ले बल्ले: दिल्ली में यहां खुलने जा रहे दो नए कॉलेज, प्रोफेशनल कोर्सेज में भी ले सकेंगे दाखिला

Mon, 05 Aug 2024 08:31 AM IST
अनुज कुमार रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 08:31 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों का पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में एक बड़ा तोहफा देने जा रहा है।  नजफगढ़ में कॉलेज और पूर्वी दिल्ली में नया शैक्षणिक भवन बनने जा रहा है। कैंपस को तैयार करने में 18 महीने वक्त लगेगा। उम्मीद है कि 2025-2026 से छात्रों को पढ़ने का मौका मिल जाए।

विज्ञापन
DUcollege in Najafgarh and East Delhi campus will be ready soon
दिल्ली विश्वविद्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय का नजफगढ़ में कॉलेज और पूर्वी दिल्ली स्थित सूरजमल विहार में नया शैक्षणिक भवन (परिसर) जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। नजफगढ़ स्थित रोशनपुरा में तैयार होने वाले इस कैंपस को तैयार करने में करीब 18 महीने का समय लगेगा। ऐसे में 2025-26 तक इसके तैयार होने की उम्मीद है। इस कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्सेज को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके निर्माण के लिए डीयू ने हेफा (हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी) से पैसा भी लिया है।

विज्ञापन


डीयू के कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता ने बताया कि नजफगढ़ स्थित रोशनपुरा में तैयार होने वाले कॉलेज को तैयार होने में करीब 18 महीने का समय लग जाएगा। यह पहले भी तैयार हो सकता है, ऐसे में उम्मीद करके चल रहे हैं कि वर्ष 2025 तक तैयार होने पर इसमें दाखिले अगले साल से शुरू कर दें। यदि इसके निर्माण में अधिक समय लगा तो इसके दाखिले 2026-27 में शुरु किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीयू प्रशासन की तैयारी इस कॉलेज में अन्य कोर्सेज के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्सेज को शुरू करने की है। इससे डीयू की कुल सीटों की संख्या में भी इजाफा हो जाएगा। इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की और ग्रीन इमारत बनाने की तैयारी है। इस कॉलेज के खुलने से छात्रों को दाखिले के अधिक अवसर मिलेंगे। वहीं सूरजमल विहार में नए शैक्षणिक भवन(परिसर) का निर्माण वर्ष 2025 तक ही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के लिए हेफा से लिया है पैसा
बीते सप्ताह हुई डीयू की वित्त समिति द्वारा तीन परियोजनाओं के लिए हेफा से वित्त पोषण हेतु दिए गए प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अनुसार सूरजमल विहार में नए शैक्षणिक भवन के निर्माण हेतु 373.00 करोड़ रुपए, रोशनपुरा नजफगढ़ में कॉलेज-अकादमिक भवन के निर्माण  हेतु 140.10 करोड़ रुपये और द्वारका में खाली जमीन पर नए शैक्षणिक भवन के निर्माण हेतु 107.18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।

91 से अधिक हो जाएगी कॉलेज की संख्या : इस कॉलेज का निर्माण होने पर कॉलेज की संख्या में भी इजाफा हो जाएगा। अभी दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज-संस्थानों की संख्या 91 हैं, जो पूरे दिल्ली में फैले हुए हैं। उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर विश्वविद्यालय के दो मुख्य परिसर हैं।


आईपी में एमएससी (नर्सिंग) प्रोग्राम में आवेदन का आज अंतिम दिन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) यूनिवर्सिटी के एमएससी (नर्सिंग) प्रोग्राम में दाखिले के लिए सोमवार तक आवेदन किया जा सकता है। इस प्रोग्राम (सीईटी कोड 198) में दाखिले की प्रक्रिया, आवेदन के लिए अर्हता, फीस आदि की जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह प्रोग्राम सेंट स्टीफंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उपलब्ध है। इसके लिए 15 सीटें उपलब्ध हैं। विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed