{"_id":"0b2be5c4d0800bb1a8331c786ea6f47e","slug":"ducation-department-thrill-of-sports-competition-football-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल फीवर का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल फीवर का रोमांच
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Aug 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आयोजित शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन
अंडर-14 आयुवर्ग में एमवीएन अरावली और आयशर स्कूल की टीमें भिड़ीं। आयशर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एमवीएन को 1-0 से मात दी।
अंडर-17 आयुवर्ग में मॉडर्न डीपीएस और एमवीएन अरावली के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच के पहले ही हाफ में मॉडर्न डीपीएस के खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर ली।
मैच के 16वें मिनट पर मॉडर्न डीपीएस के राहुल चौहान ने अंकित शर्मा को अच्छा पास दिया, जिसे चूके बिना अंकित ने बॉल पर जोरदार किक लगाते हुए गोल कर दिया।
स्कूल के पोस्ट में पहुंचा दिया। वहीं, अंडर-19 आयुवर्ग में डीपीएस सेक्टर-19 ने एमवीएन अरावली को मात दी।