फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du ugc dispute will be solved soon

FYUP: डीयू ने यूजीसी को भेजा नया प्रस्ताव

Thu, 26 Jun 2014 04:45 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
du ugc dispute will be solved soon

दिल्ली यूनिवर्सिटी में चार वर्षीय ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) को लेकर उठे विवाद में लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन


यूजीसी के आदेश के बावजूद गुरुवार को डीयू के कॉलेजों ने दाखिला प्रक्रिया नहीं शुरू की। कॉलेजों का कहना है कि इस मामले में जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती दाखिले नहीं शुरू किये जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर छात्र संगठनों ने कुलपति के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच डीयू के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने एफवाईयूपी को लेकर कॉन्फ्रेंस की है।

विज्ञापन

डीयू ने निकाला बीच का रास्ता!

du ugc dispute will be solved soon

डीयू के मीडिया कोऑ‌र्डिनेटर मलय नीरव ने कहा कि डीयू, यूजीसी की ओर से नए प्रस्ताव पर सहम‌ति मिलने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस विवाद को सुलझाने के लिए बीच का रास्ता निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि यूजीसी ने डीयू को चिट्ठी लिखकर एफवाईयूपी पर जवाब मांगा था। इसमें डीयू ने जवाब देते हुए कहा है कि ऑनर्स डिग्री तीन साल में देने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

इस बयान के बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला प्रक्रिया जल्द शुरू होने के आसार दिख रहे हैं।

पुलिस हिरासत में कई छात्र

du ugc dispute will be solved soon

दाखिला प्रक्रिया शुरू न करने और एफवाईयूपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र संघ के पदाधिकारियों और छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। यही नहीं, पुलिस ने हंगामा कर रहे आइसा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

दरअसल, यूजीसी ने डीयू में चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स को समाप्त कर तीन वर्षीय पाठ्यक्रम लागू करने का आदेश दिया था, लेकिन डीयू के वीसी ने इससे इंकार कर दिया और जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

वीसी के इस्तीफा देने के बाद यूजीसी ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए कॉलेजों से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने को कहा था लेकिन कॉलेजों ने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed