फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: Teachers learn the tricks of emerging areas of cyber security

डीयू : शिक्षकों ने सीखे साइबर सुरक्षा के उभरते क्षेत्रों के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर विज्ञान विभाग और सी-डैक ने किया बचाव और जांच पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कंप्यूटर विज्ञान विभाग और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने साइबर सुरक्षा के उभरते क्षेत्रों के गुर सीखे। साइबर अपराध, बचाव और जांच विषय पर डीयू में 14 से 18 जुलाई तक संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सूचना सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता (आईएसईए) परियोजना के तीसरे चरण के अंतर्गत आयोजित किया गया था।


कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डीयू के डीयूसीसी के पूर्व निदेशक प्रो. अजय कुमार गुप्ता मुख्यातिथि रहे जबकि समापन सत्र में डीयूसीसी के निदेशक और डीन प्रौद्योगिकी संकाय प्रो संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रो. सिंह ने शिक्षा के माध्यम से एक सुरक्षित डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए संकाय सदस्यों हेतु विकसित हो रही साइबर तकनीकों से अवगत रहने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर बल दिया। प्रोग्राम का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के उभरते क्षेत्रों में संकाय सदस्यों की विशेषज्ञता को बढ़ाना था जिसमें साइबर खतरों की पहचान, रोकथाम और जांच पर ध्यान केंद्रित किया गया। इससे उन्हें उन्नत साइबर सुरक्षा उपकरणों और तकनीकों की गहन समझ मिली। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह और डीयू की संयुक्त रजिस्ट्रार मीनाक्षी सहाय ने समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed