{"_id":"6a159844b60589d0ca062249","slug":"du-teachers-appeal-to-the-vice-chancellor-to-postpone-the-may-28-exams-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138087-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में 28 मई की परीक्षाएं स्थगित हो, शिक्षकों की कुलपति से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में 28 मई की परीक्षाएं स्थगित हो, शिक्षकों की कुलपति से गुहार
विज्ञापन
- डूटा के पदाधिकारियों एवं विवि के विभिन्न निकाय सदस्यों ने कुलपति को लिखा पत्र
-ईद के दिन परीक्षा के विरोध में छात्रों ने परीक्षा शाखा के बाहर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में ईद वाले दिन 28 मई को होने वाली यूजी-पीजी की परीक्षाओं को लेकर शिक्षकों और छात्रों का विरोध शुरू हो गया है। जहां शिक्षकों ने परीक्षाएं स्थगित करने के लिए डीयू कुलपति से गुहार लगाई है, वहीं छात्रों ने इसके विरोध में मंगलवार को परीक्षा शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद डीयू की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि इस परीक्षा को आगे आयोजित नहीं किया जा सकता है। अन्यथा रिजल्ट निकालने में देरी हो जाएगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के कुछ पदाधिकारियों एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न निकायों के सदस्यों ने कुलपति प्रो. योगेश सिंह को पत्र लिखकर 28 मई को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है। इस पत्र पर डूटा सचिव बिमलेंदु तीर्थकार, डूटा सदस्य धनराज मीणा, डीयू कार्यकारिणी परिषद सदस्य राजपाल सिंह, डीयू वित्त कमेटी सदस्य जेएल गुप्ता, टीएन ओझा, पवन कुमार, ममता चौधरी समेत कई प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए हैं।
शिक्षकों की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 28 मई को ईद है और विवि ने स्वयं इसे राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। इसके बावजूद उसी दिन परीक्षाएं आयोजित किए जाने से मुस्लिम छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कुलपति से अनुरोध किया कि छात्रों- शिक्षकों और कर्मचारियों की भावनाओं को देखते हुए 28 मई की परीक्षाओं को किसी अन्य तिथि पर पुनर्निर्धारित किया जाए। उस दिन करीब डेढ़ लाख छात्रों की परीक्षा है।
विज्ञापन
ईद वाले दिन परीक्षा को लेकर डीयू में प्रदर्शन
ईद के दिन परीक्षा आयोजित किए जाने के फैसले के खिलाफ मंगलवार को डीयू परीक्षा शाखा के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र संगठन आइसा और लॉ के छात्रों के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान परीक्षा शाखा के बाहर छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। डीयू पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना संभव नहीं है। आइसा दिल्ली विश्वविद्यालय की अध्यक्ष सावी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि ईद के दिन परीक्षा आयोजित करना विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता को दिखाता है।