फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU takes strict measures to curb ragging; new arrangements to come into effect from July 28.

Delhi NCR News: डीयू ने रैगिंग रोकने के लिए उठाए कड़े कदम, 28 जुलाई से लागू होंगे नए इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
-रैगिंग की शिकायत मिलने पर होगी तुरंत कार्रवाई
विज्ञापन


नॉर्थ व साउथ कैंपस में कंट्रोल रूम, एंटी-रैगिंग बैनर, शपथपत्र व पुलिस गश्त की होगी व्यवस्था
नियम तोड़ने पर निष्कासन तक की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहले रैगिंग रोकने और परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। 28 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत हो रही है, इसलिए विश्वविद्यालय ने 28 जुलाई से सात अगस्त तक नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस में संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने की घोषणा की है, ताकि किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
सोमवार को प्रॉक्टर, कॉलेज प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों, छात्रावास अधिकारियों, डूसू पदाधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और यूजीसी के एंटी-रैगिंग नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्णय लिया गया। कॉलेजों और छात्रावासों को एंटी-रैगिंग समिति, विजिलेंस स्क्वाड बनाने व बाहरी लोगों के प्रवेश पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन

सभी कॉलेजों, विभागों और छात्रावासों में हिंदी और अंग्रेजी में एंटी-रैगिंग बैनर व पोस्टर लगाए जाएंगे। प्रवेश के समय छात्रों व अभिभावकों से एंटी-रैगिंग शपथ-पत्र लिया जाएगा। महिला कॉलेजों के बाहर विशेष सुरक्षा व सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी, कैंपस में गश्त होगी। पीजी में रहने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि पीजी स्थानीय पुलिस से सत्यापित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैगिंग करने पर निलंबन, निष्कासन, प्रवेश रद्द, परीक्षा रोकने या डिग्री रद्द करने तक की कार्रवाई हो सकती है। शिकायत कॉलेज के बॉक्स, यूजीसी हेल्पलाइन, कंट्रोल रूम, ई-मेल, 112 या एंटी-रैगिंग हिम्मत ऐप के जरिए की जा सकती है।
इन नंबरों पर की जा सकेगी शिकायत

यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर : 1800-1805522

संयुक्त कंट्रोल रूम साउथ कैंपस नंबर : 011-24119832

संयुक्त कंट्रोल रूम नॉर्थ कैंपस नंबर : 011-23818614
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed