{"_id":"66e4412a0c2d148cb30a23b7","slug":"du-students-will-show-the-tragedy-of-partition-through-videography-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-61096-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू के विद्यार्थी वीडियोग्राफी से दिखाएंगे विभाजन की त्रासदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू के विद्यार्थी वीडियोग्राफी से दिखाएंगे विभाजन की त्रासदी
विज्ञापन
सेंटर फॉर इंडिपेंडेंस एंड पार्टिशन स्टडीज आयोजित करेगा वीडियोग्राफी प्रतियोगिता
प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को नकद पुरस्कार
इससे सेंटर के लिए बन जाएंगे डिजिटलीकृत संसाधन, भविष्य के शोधकर्ताओं की होगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कॉलेजों, विभागों, और सेंटरों के विद्यार्थी जल्द ही वीडियोग्राफी से विभाजन की त्रासदी को दिखाएंगे। डीयू का सेंटर फॉर इंडिपेंडेंस एंड पार्टिशन स्टडीज एक वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहा है। वीडियोग्राफी होने से यह इस सेंटर के लिए डिजिटलीकृत संसाधन बन जाएंगे और इसके भविष्य के शोधकर्ताओं को मदद मिलेगी।
सेंटर के निदेशक प्रो. रवींद्र कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में डीयू के कॉलेजों, विभागों और सेंटरों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता 1947 के विभाजन की त्रासदी में बचे लोगों की पहचान करने और उनकी तथा उनके परिवारों की कहानियों, अनुभवों और संस्मरणों को साझा करने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के वीडियोग्राफी के प्रयास भविष्य के विद्वानों और शोधकर्ताओं के लिए संदर्भ का एक डिजिटलीकृत संसाधन बनाने में मदद करेंगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि ये सेंटर फॉर इंडिपेंडेंस एंड पार्टिशन स्टडीज के रिकॉर्ड में होंगे। इस प्रतियोगिता में शामिल सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को आकर्षक नकद पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जाएगा। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। सेंटर की ओर से यूनिवर्सिटी के कॉलेजों, विभागों और सेंटरों को इस संबंध में पोस्टर और ईमेल भी भेज दिए गए हैं।