फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU students will get a chance to set up their own startup.

Delhi NCR News: डीयू में छात्रों को अपना स्टार्टअप खड़ा करने का मिलेगा मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
सीआईसी का डिजाइन इनोवेशन सेंटर करेगा मदद, छात्र 15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्रों को अपना स्टार्टअप खड़ा करने का मौका मिलेगा। क्लस्टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी) का डिजाइन इनोवेशन सेंटर इसके लिए छात्रों की मदद करेगा। इसके तहत छात्रों को मेंटॉर से गाइडेंस और आर्थिक मदद भी प्राप्त मिलेगी। छात्रों को अपने स्टार्टअप आइडिया पर काम करने के लिए जगह की कमी ना हो इसके लिए उन्हें को-वर्किंग स्पेस भी दिया जाएगा। इससे छात्र अपने स्टार्टअप आइडिया को बड़े व्यापार में बदल सकेंगे।
डीयू ने सीआईसी की इनोवेशन एंड स्टार्टअप स्कीम-आइडिया (इमेजिन, डिजाइन, एक्सिक्यूट, एडमिनिस्टर) के तहत छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्राप्त आवेदन में से जिनके प्रस्तावों को चुना जाएगा उन्हें बिजनेस पिच के लिए बुलाया जाएगा और फिर अंतिम चयन होगा। चुने गए आवेदकों को को-वर्किंग स्पेस और सुविधाएं दी जाएंगी। अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें मेंटॉर भी मिलेंगे और प्रोटोटाइप बनाने के लिए मदद भी दी जाएगी।
विज्ञापन

छात्रों को मेंटॉर की सुविधा के साथ-साथ आर्थिक मदद भी मिलेगी जिससे वह अपने इनोवेशन और बिजनेस आइडिया को स्टार्टअप में बदल सकें। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए तीस साल से कम आयु वर्ग के यूजी और पीजी छात्र 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 24 नवंबर को साक्षात्कार होंगे। स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र अपने अंतिम वर्ष प्रोजेक्ट के तहत वे आइडिया देंगे जो कि समाज के सर्विस आइडिया पर आधारित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को छ: महीने तक मेंटॉर के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद उन्हें प्रमाणपत्र भी मिलेगा। सीआईसी ने स्पष्ट किया है कि छात्र में ऐसा कौशल होना चाहिए जिससे कि वे अपने आइडिया को प्रोडक्ट में बदल सकें। इसके लिए स्टाइपेंड नहा मिलेगा। डिजाइन इनोवेशन सेंटर डीयू के सीआईसी में है जो डिजाइन थिंकिंग, क्रिएटिव प्रैक्टिस, नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। छात्र www.cic.du.ac.in के माध्यम से अपने प्रोजेक्ट आइडिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed