फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du students arrested on loot case of a delivery boy

डीयू के छात्रों ने अपनाया लूट का अनोखा तरीका

Wed, 30 Jul 2014 03:22 AM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 03:22 AM IST
विज्ञापन
du students arrested on loot case of a delivery boy

नोएडा में ऑनलाइन ऑर्डर पर मोबाइल देने आए डिलीवरी बॉय से मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं। वहीं, इनका तीसरा साथी फरार है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल बरामद किए हैं।

जिस मोबाइल नंबर से इन लोगों ने डिलीवरी बॉय से बात की थी उसका सिम फर्जी नाम से हासिल किया गया था।

डीयू में पढ़ते हैं तीनों आरोपी

du students arrested on loot case of a delivery boy

सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रात को गश्त पर निकली थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सेक्टर-35 के पास से डिलीवरी बॉय सुबोध बर्मन के साथ मारपीट और लूटपाट कर रहे सत्यवीर सिंह निवासी निहाल विहार, दिल्ली व हिसार निवासी सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है।

इनका एक साथी तरुण शर्मा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि सत्यवीर सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ टूरिज्म की पढ़ाई कर रहा था। सिद्धार्थ दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रहा है।

वहीं, फरार आरोपी तरुण भी डीयू से बी. कॉम की पढ़ाई कर रहा है। तीनों दिल्ली में रहते हैं। युवकों ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिये मोबाइल बुक कराया था। यह सेक्टर-35 स्थित सुमित्रा अस्पताल में डॉ. जतिन के फर्जी नाम पते से बुक कराया था। जब डिलीवरी बॉय वहां पहुंचा तो परिसर के बाहर ही तीनों ने डिलीवरी बॉय से लूटपाट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आईडी पर मंगाते थे कीमती सामान

du students arrested on loot case of a delivery boy

आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ सोनी एक्सपीरिया जेड टू मोबाइल, मोटोरोला कंपनी का कीमती फोन व नगदी आदि बरामद की है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी आईडी पर कीमती सामान मंगाते हैं। जब डिलीवरी बॉय सामान देने आता है तो उसके साथ मारपीट कर सामान छीन लेते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed